चुनाव

Up election 2022: एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पति पत्नी, जानें ऐसा क्यों कर रही पत्नी

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: पर्चा वापस न लेने की चूक के चलते अब पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लिखा पढ़ी में विरोधी हैं और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पति पत्नी दोनों को एक साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नी द्वारा चुनाव लड़ना एक अचूक है

Feb 22, 2022 / 10:23 am

Prashant Mishra

File Photo of Sp flag with etawah leadership

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: राजनीति अजीब चीज है तमाम किससे आपने सुने होंगे जिसमें रिश्तेदार, भाई, दोस्त चुनाव मैदान में आमने-सामने होते हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में एक ही सीट पर पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वीआईपी सीट मानी जाने वाली सैयदराजा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां चुनाव में पति और पत्नी एक दूसरे के सामने चुनाव मैदान में हैं।
पत्नी ने पति के खिलाफ भरा था पर्चा

बीते दिनों पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पर्चा भरा था लोगों को उम्मीद थी कि समय रहते पत्नी द्वारा पर्चा वापस ले लिया जाएगा। लेकिन पत्नी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। लिहाजा अब दोनों पति पत्नी एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी सीट सैयदराजा सीट पर सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू की पत्नी नीलू सिंह ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया है। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज सिंह को चुनौती देंगी।
पत्नी को पर्चा लेना था वापस

बीते दिनों सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू के नामांकन के साथ ही उनकी पत्नी नीलू सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन किया था। उस समय सभी ने सोचा था कि प्रत्याशी ने फार्म में किसी कमी से पर्चा रद्द न हो जाए इसके लिए ऐसा किया गया है। लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन शनिवार को भी नीलू सिंह ने पर्चा वापस नहीं लिया है। जिसके बाद अब दोनों एक दूसरे के सामने प्रत्याशी हैं। हालांकि दोनों एक साथ प्रचार करते हुए देखे जा रहे हैं। मनोज ने बताया कि नामांकन में कोई दिक्कत हुई तो घर का ही उम्मीदवार रहेगा इसलिए पत्नी नीलू से नामांकन कराया था। आज नाम वापसी में देरी हो गई इसलिए पर्चा वापस नहीं हो सका। ‌
ये भी पढ़ें: UP Election 2022: मतदाताओं को ट्रेन में मिल रहे मुफ्त व कंफर्म टिकट

नाम वापस लेने में हुई चूक

पर्चा वापस न लेने की चूक के चलते अब पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लिखा पढ़ी में विरोधी हैं और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पति पत्नी दोनों को एक साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नी द्वारा चुनाव लड़ना एक अचूक है।
ये भी पढ़ें: Petrol Rate Today (22nd February 2022), Petrol Price Today in India: ये हैं पेट्रोल की ताजा कीमतें

Hindi News / Elections / Up election 2022: एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पति पत्नी, जानें ऐसा क्यों कर रही पत्नी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.