UP Assembly Election 2022: 52 प्रत्याशियों की किस्मत 3383 ईवीएम में कैद, कड़ी सुरक्षा के साथ 53 CCTV कैमरे की नजर
गाज़ियाबादPublished: Feb 12, 2022 02:29:49 pm
UP Assembly Election 2022: एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सभी 3392 ईवीएम मशीन को गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
UP Assembly Election 2022: जिले की पांचों विधानसभा सीट के लिए पहले चरण में 10 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब सभी ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में सुरक्षित रखी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने यहां तीन घेरों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ईवीएम मशीनों को गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में रखे जाने के बाद वही स्ट्रांग रूम बनाया गया है।