scriptUP Assembly Elections 2022 : यूपी में टोपी को लेकर सियासी घमासान, जारी है रंग को बदरंग करने का खेल | UP Elections 2022 Political Parties Topi fights after PM Modi Statemen | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : यूपी में टोपी को लेकर सियासी घमासान, जारी है रंग को बदरंग करने का खेल

locationलखनऊPublished: Dec 08, 2021 04:40:46 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टोपी को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। अब रंगों की इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। टोपी के बहाने सियासी दल के दिग्गज नेता अब रंग को भी बदरंग करने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि रंगों की इस लड़ाई में कांग्रेस और बसपा अभी दूर है।

rung.jpg
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा के चुनाव से पहले सूबे की सियासत में अब ‘टोपी’ की भी नई एंट्री हो गई है। टोपी के बहाने सियासी दल के दिग्गज नेता अब रंग को भी बदरंग करने से नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार को गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्स के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी की टोपी पर करारा हमला बोलते हुए लाल रंग की टोपी को यूपी के लिए रेड अलर्ट बताया था। वहीं अखिलेश ने भी पलटवार करते हुए इस लाल रंग को बदलाव का इंकलाब बताया था। बुधवार को टोपी की सियासत में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। हालांकि टोपी की सियासत से अभी कांग्रेस और बसपा दूर है।
आप सांसद संजय सिंह भी टोपी की सियासत में कूदे

अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर पीएम मोदी की काले रंग की टोपी पहने फोटो शेयर की और उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘मोदी जी काली टोपी वालों का दिल और दिमाग दोनों काला होता है’। आप सांसद संजय सिंह ने दरअसल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की काले रंग की टोपी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।
‘मोदीजी काली टोपी वालों का दिल-दिमाग दोनों काला होता है’

संजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काली टोपी पहने हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ ही संजय सिंह ने एक कैप्शन भी लिखा है। संजय सिंह ने लिखा ‘मोदी जी काली टोपी वालों का दिल और दिमाग दोनों काला होता है’।
अखिलेश यादव ने भी किया था पलटवार

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी वाले बयान का पलटवार किया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बीजेपी के लिए ‘रेड अलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा व्यवस्था, व्यापार व स्वास्थ्य सेवाओं का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वही इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी। लाल का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।
पीएम मोदी ने लाल रंग की टोपी को बताया था यूपी के लिए रेड अलर्ट

बता दें कि मंगलवार को गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था उत्तर प्रदेश को लाल टोपी वालों से खतरा है। पीएम मोदी ने कहा था कि लाल टोपी वालों को घोटाले करने के लिए यूपी की सत्ता चाहिए। इन्हें आतंकवादियों की मदद के लिए सत्ता चाहिए सहित कई बातें कही थी।
टोपी की सियासत से दूर है कांग्रेस और बसपा

हालांकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी अभी टोपी की सियासत से दूर है। कांग्रेस नेता सफेद रंग की टोपी लगाते है। सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। भारत की आजादी में भी सफेद रंग की टोपी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जबकि बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नीले रंग की टोपी पहनते हैं। नीला रंग एकता, शांति, ठंडक, बल, पौरुष, वीर भाव, वफादारी और सतर्कता का प्रतीक माना जाता है। फिलहाल अभी ये दोनों दल टोपी की सियासत से दूर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो