UP Assembly Election 2022: आज शाम थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार, पांच मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला
नोएडाPublished: Feb 12, 2022 10:47:43 am
UP Assembly Election 2022: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार 14 फरवरी को मतदान होगा। शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इन 55 सीटों से सात सुरक्षित सीटें हैं। इस चरण में पांच मंत्रियों सहित कई दिग्गज नेताओं के भाग्य फैसला होगा।