scriptWest Bengal Assembly Election 2021 : BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बम से हमला, 3 घायल | West Bengal Assembly Election 2021 : Bomb attack near BJP MP Arjun Singh's house, 3 injured | Patrika News

West Bengal Assembly Election 2021 : BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बम से हमला, 3 घायल

Published: Mar 18, 2021 10:43:33 am

Submitted by:

Dhirendra

 
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा मामला नॉर्थ 24 परगना के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास व अन्य क्षेत्रों में एक के बाद एक बम विस्फोट से जुड़ा है।
 

arjun singh

24 नॉर्थ परगना पुलिस बम हमले की जांच में जुटी।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा 2021 को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बीच सूचना मिली है कि नॉर्थ 24 परगना में अलग-अलग जगहों पर क्रूड बम से हमले किए गए हैं। इन हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। खास बात यह है कि सिलसिलेवार बम धमाकों से एक धमाका बीजेपी सासंद अर्जुन सिंह के घर के पास हुआ है। बम धमाके में एक बच्चा, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
यह भी पढ़ें

West Bengal Assembly Elections 2021: टीएमसी ने शुभेंदु के नामांकन को रद्द करने की मांग की

बीजेपी सांसदों ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पर हमले कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमलावर टीएमसी कार्यकर्ता थे। हमले में शामिल लोगों के खिलाफ हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
यह भी पढ़ें

West Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी बोलीं- मुझे बहुत पीटते थे ये लोग

पुलिस के सामने भी फेंका गया बम

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने गली नंबर 17 में बम फेंका। गली नंबर 17 भाटपारा नगर पालिका में वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत आती है। इसके अलावा शहर में 15 स्थानों पर बम फेंके गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी एक बम फेंका गया। इन मामलों की 24 नॉर्थ परगना पुलिस जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो