scriptHonda EM1e specifications reveals gets claimed 48km range | Honda EM1e: आ गया होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर! रेंज से लेकर टॉप स्पीड की पूरी जानकारी मिलेगी यहां | Patrika News

Honda EM1e: आ गया होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर! रेंज से लेकर टॉप स्पीड की पूरी जानकारी मिलेगी यहां

Published: May 16, 2023 02:46:28 pm

Submitted by:

Bani Kalra

नए Honda EM1 का डिजाइन स्टाइलिश है,और इसके देखकर कहा जा सकता है कि इसे खास यूथ को टारगेट करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। अब बात करते हैं इसके नाम के अर्थ के बारे में तो यहां Honda EM1 में EM का मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड से है जोकि सिटी के चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

honda.jpg
Honda EM1e

Honda EM1e: EICMA 2022 में होंडा ने नए EM1e: इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी 2025 तक 10 से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी। नए EM1e इलेक्ट्रिक स्कूटर भी इसी लिस्ट में शामिल होगा। कंपनी की योजना है कि 2040 तकअपने पोर्टफोलियो में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही शामिल करना है। आपको बता दें कि देश में होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.