इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tata Tiago EV Vs Tata Tigor EV: कौन सी सस्ती इलेक्ट्रिक कार रहेगी आपके लिए बेस्ट ? जानिए यहां

टाटा के पास ही इस समय सस्ती इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, जिनमें टियागो EV और टिगोर EV मौजूद हैं और लोग अक्सर इन दोनों में कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सी कार चुने ? अगर डेली यूज़ के लिए और सिटी ड्राइव के लिए इनमें से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Jan 25, 2023 / 04:23 pm

Bani Kalra

 

 

Tiago EV Vs Tigor EV: देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड अब तेज हो रही है क्योंकि अब किफायती दाम में आपको मॉडल मिल जायेंगे, हालाकि अभी भी ऑप्शन बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन जो ऑप्शन इस समय बाजार में है वो काफी पसंद किये जा रहे हैं, और यही वजह है कि लोग अब पेट्रोल-डीजल मॉडल को छोड़कर EV पर शिफ्ट हो रहे हैं।

टाटा के पास ही इस समय सस्ती इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, जिनमें टियागो EV और टिगोर EV मौजूद हैं और लोग अक्सर इन दोनों में कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सी कार चुने ? अगर डेली यूज़ के लिए और सिटी ड्राइव के लिए इनमें से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

कीमत

Tata Tiago EV में चार वैरिएंट्स में मौजूद है, जिसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux शामिल है। जहां बेस XE मॉडल की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है,वहीं बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जर के साथ टॉप-मॉडल XZ+ Tech Plus के साथ यह 11.79 लाख रुपये तक जाती है। जबकि Tata Tigor EV में भी आपको चार वैरिएंट्स XE, XM, XZ+ और XZ+ DT मिल जाते हैं। बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक मॉडल के साथ 13.64 लाख रुपये तक जाती है। यहां इन दोनों कारों की कीमतों में एक बड़ा फर्क देखने को मिलता है ।

Tiago EV और Tigor EV रेंज

टाटा टिगोर EV फुल चार्ज में 306 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती ही। वहीं टाटा टियागो EV में आपको बड़ा बैटरी पैक मिलता है,जिससे यह कार 315 किमी की रेंज देने में सक्षम है। रेंज में बहुत ज्याद अंतर नही है । क्योंकि ये दोनों ही फुल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा की ही रेंज देती हैं।

चार्जिंग टाइम

Tata Tiago EV और Tigor EV मदोनों में ही आपको दो चार्जिंग ऑप्शन मिल जाते हैं। Tiago EV में 3.3 kW AC चार्जर मिलता है जो छोटी 19.2 kWh बैटरी को 100 प्रतिशत से चार्ज करने में करीब 5 घंटे और 5 मिनट का समय लेता है, जबकि बड़ी बैटरी में कुल 6 घंटे और 20 मिनट में चार्ज कर सकता है। Tigor EV में आप 15A चार्जिंग पॉइंट चार्ज से 80 प्रतिशत बैटरी को 8 घंटे 45 मिनट में चार्ज कर सकते हैं। वहीं 25 kW DC फास्ट चार्जर से इसे चार्ज होने में सिर्फ 65 मिनट का समय लगता है।

 

कौन सी कार चुनें ?

अगर आप सिटी में ज्यादा गाड़ी चलाते हैं जहां आपको रोजाना भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है तो आपको Tata Tiago EV के साथ जाना चाहिए? क्योंकि यह छोटी कार है, सस्ती इसकी कीमत है और रेंज अच्छी है। यह हमारे हिसाब से एक वैल्यू फॉर मनी

Home / Automobile / Electric Vehicles / Tata Tiago EV Vs Tata Tigor EV: कौन सी सस्ती इलेक्ट्रिक कार रहेगी आपके लिए बेस्ट ? जानिए यहां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.