मनोरंजन

16 साल बाद, इस फिल्म से एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी सलमान-करिश्मा की जोड़ी

अगर ये दोनों कलाकार सच में इस फिल्म में साथ काम करते हैं तो करिश्मा और सलमान के फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर होगी। इस जोड़ी को आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म चल मेरे भाई में देखा गया था।

Dec 02, 2016 / 07:27 am

पुनीत कुमार

karishma kapoor

बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे। साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। जुड़वा 2 में वरुण धवन की मुख्य भूमिका है। 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। साथ ही सलमान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। डेविड ने सलमान से एक छोटा रोल करवाने की हामी भरवा ली और अब सलमान की हीरोइन को भी राजी कर लिया है। वो हीरोइन है करिश्मा कपूर। सलमान खान के साथ निश्चय, जागृति और अंदाज अपना अपना सहित करीब दस फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा भी अब जुड़वा 2 का हिस्सा होंगी।
चर्चा है कि हाल ही में डेविड धवन ने करिश्मा से मुलाकात की थी और उनको एक कैमियो के लिए राजी करवा लिया। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि फिल्म में करिश्मा कपूर का रोल क्या होगा। फिलहाल, अगर ये दोनों कलाकार सच में इस फिल्म में साथ काम करते हैं तो करिश्मा और सलमान के फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर होगी। क्योंकि दोनों कलाकार सोलह साल बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इस जोड़ी को आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म चल मेरे भाई में देखा गया था।

Home / Entertainment / 16 साल बाद, इस फिल्म से एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी सलमान-करिश्मा की जोड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.