scriptमशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, कहा-अब तबीयत ठीक, दुआआें के लिए शुक्रिया | Actor Dilip Kumar was admitted to hospital | Patrika News

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, कहा-अब तबीयत ठीक, दुआआें के लिए शुक्रिया

Published: Dec 07, 2016 01:53:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गर्इ है। उन्हें मुंबर्इ के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गर्इ है। उन्हें मुंबर्इ के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के आर्इसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। दिलीप कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है। 
इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को दुआआें के धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, ‘किसी ने कहा था कि स्वास्थ्य ही धन होता है, मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि आपने दुआआें में मुझे याद रखा।’
https://twitter.com/TheDilipKumar/status/806368081215942657
पैरों में सूजन, दर्द आैर बुखार की शिकायत के बाद डाॅक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। इसी साल अप्रेल में भी उनकी तबीयत बिगड़ गर्इ थी। उस वक्त उन्हें बुखार आैर सांस लेने में दिक्कत लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
हम आपको बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित दिलीप कुमार इसी महीने 94 साल के हो जाएंगे। 11 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। 1991 में दिलीप कुमार को पद्म भूषण आैर फिर 2015 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। 
हिन्दी सिनेमा को दिलीप कुमार ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। जिसे दर्शकों आैर समीक्षकों दोनों का प्यार मिला। 1950 आैर 1960 के दशक में उन्होंने आन, दाग, देवदास, मधुमति, राम आैर श्याम, मुगल ए आजम जैसी कर्इ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दिलीप कुमार ने करीब छह दशक तक सिनेमार्इ पर्दे पर काम किया है। 1988 में वे फिल्म किला में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो