scriptअभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती | Actor Vinod khanna hospitalised due to dehydration | Patrika News

अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

Published: Apr 05, 2017 01:24:00 pm

Submitted by:

guest user

विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी होने के कारण मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्हें गिरगांव में स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन ऐंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद खन्ना राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आते रहते है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना उन दिनों अस्पताल में भर्ती है। विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी होने के कारण मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्हें गिरगांव में स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन ऐंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद खन्ना के बेटे राहुल ने बताया कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 
राहुल ने बताया, “डैड को सीरियस डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर निर्जलीकरण के काऱण उनकी स्थिति बिगड़ रही थी जिसे तेजी से कंट्रोल में लाया गया। वह अब काफी बेहतर है और डॉक्टर उन्हें जल्द छुट्टी देने पर विचार कर रहे है।”
राहुल ने कहा, “हमारा परिवार अस्पताल में की गई उनकी असाधारण देखभाल के लिए बेहद आभारी है और उन्हें मिल रही सभी की शुभकामनाओं से हम अभिभूत है। राहुल के साथ अस्पताल सूत्रों ने भी पुष्टि की है है कि अभिनेता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह अब काफी बेहतर है।”
विनोद खन्ना राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आते रहते है। उनकी नई फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ है,जिसमें उन्होंने ग्वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनके साथ हेमामालिनी भी नजर आएगी जो फिल्म में ग्वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभा रही है। इससे पहले विनोद खन्ना रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में भी नजर आ चुके है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो