scriptदेखने जाने से पहले पढ़ लीजिए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का FILM REVIEW | Ae Dil Hai Mushkil Film Review | Patrika News

देखने जाने से पहले पढ़ लीजिए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का FILM REVIEW

Published: Oct 29, 2016 08:53:00 am

Submitted by:

santosh

करण जौहर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के रोमांटिक सिनेमा से बेहद प्रभावित हैं। अपने कॅरिअर के शुरुआत में उनके सिनेमा पर यह छाप महूसस की जाती रही है।

करण जौहर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के रोमांटिक सिनेमा से बेहद प्रभावित हैं। अपने कॅरिअर के शुरुआत में उनके सिनेमा पर यह छाप महूसस की जाती रही है। पिछली दो फिल्मों ‘माय नेम इज खान’ और स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्होंने कुछ हटकर करने की कोशिश की थी, मगर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के जरिए वे फिर अपने चिर-परिचित रोमांटिक सिनेमा की ओर लौटे हैं। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रिश्तों के समीकरण को मोहब्बत की चाशनी में लपेटा गया है। 
एक तरफा प्यार शायद भारत में सबसे ज्यादा होता है। इस एक तरफा प्यार को उन्होंने प्रमुखता के साथ फिल्म में दर्शाया है। साथ ही साथ लड़के-लड़की की दोस्ती और मोहब्बत के बीच की महीन रेखा पर भी उन्होंने दस्तक दी है। अयान यानि रणबीर कपूर प्राइवेट जेट वाला अमीर है। गाना और इश्क के सिवाय उसकी जिंदगी में कुछ भी नहीं है। अयान उस युवा पीढ़ी का नुमाइंदा है, जिसके लिए प्यार और ब्रेकअप एक फैशन की तरह है। फिल्म की कहानी रणबीर कपूर की है, जो सिंगर बनना चाहता है, लेकिन अपने पिता के डर की वजह से एमबीए की पढ़ाई करता है। जहां उसकी मुलाकात अलीजेह यानी अनुष्का शर्मा से होती है और अयान को अलीजेह से इक तरफा प्यार हो जाता है। हालांकि अलीजेह इसे दोस्ती का नाम देती है। 
फिर कहानी आगे बढ़ती है और सबा तालियार खान के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री होती है। कहानी में कई मोड़ आते हैं। फिल्म के एक्टर्स रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा के दीवाने हैं, तो यह फिल्म आपको खुद-ब-खुद आकर्षित करेगी। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने उम्दा अभिनय किया है। इसमें शाहरुख खान, लीजा हेडेन और आलिया भट्ट के स्पेशल अपियरेंस भी हैं और जैसे ही शाहरुख का चेहरा स्क्रीन पर आता है सरप्राइज वाली तालियां जरूर बजती हैं। फिल्म एक म्यूजिकल और विजुअल ट्रीट है। जिसकी वजह से एक ताजगी बनी रहती है। 
फिल्म का सेकेंड हाफ बड़ा लगता है। बहुत सारे उतार चढ़ाव आने की वजह से यह सवाल जेहन में चलने लगते हैं कि आखिर फिल्म खत्म कहां होगी। ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान की मौजूदगी फिल्म को बांधे रखती है। फिल्म की शूटिंग लंदन पेरिस ऑस्ट्रिया के साथ-साथ भारत में भी की गई है। जिस पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेकर इतना हल्ला मचाया गया है। वे चंद मिनटों के लिए स्क्रीन पर नजर आते हैं। लगता है करण ने उनके रोल पर कैंची चला दी है। फिल्म को सिनेमाटोग्राफर अनिल मेहता ने अपने कैमरे की आंख से दिखाया है। फिल्म का संगीत लोकप्रिय हो चुका है। 
फिल्म——-ऐ दिल है मुश्किल 

कलाकार—–रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, फवाद खान, लिसा 

निर्माता——-अपूर्वा मेहता और करण जौहर 

निदेशक——करन जौहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो