scriptअक्षय कुमार के बाद साइना नेहवाल ने की शहीद जवानों के परिवारों की मदद,दान में दी 6 लाख रुपए की राशि | After Akshay Kumar Saina Nehwal helped the families of martyrs | Patrika News

अक्षय कुमार के बाद साइना नेहवाल ने की शहीद जवानों के परिवारों की मदद,दान में दी 6 लाख रुपए की राशि

locationबाड़मेरPublished: Mar 18, 2017 10:36:00 am

Submitted by:

guest user

अक्षय कुमार के बाद ओलंपिक में मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल भी सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए शहीद जवान के परिवार को 50,000 रुपए दान करने का फैसला लिया है। साइना ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 12 जवानों को 6 लाख रुपए दान किए है।

जहां एक तरफ सारा देश सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए शोक जता रहा है, वहीं अक्षय कुमार ने शहीद जवानों के लिए 1.08 करोड़ रुपए दान दिए थे। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। अक्षय कुमार के बाद ओलंपिक में मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल भी सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए आगे आई है। साइना ने प्रत्येक शहीद जवान के परिवार को 50,000 रुपए दान करने का फैसला लिया है।
11 मार्च 2017 को छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारे गए 12 जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए साइना ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 12 जवानों को 6 लाख रुपए दान किए है। साइना ने बेंगलुरु में कहा कि “उन्हें काफी दुख है कि हमें सुरक्षित रखने के लिए जवान अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते है। मैं उन जवानों की जिंदगी वापस तो नहीं ला सकती, ना ही शहीद हुए जवानों के परिवार वालों का दुख कम कर सकती हूं, लेकिन यह छोटी सी राशि का योगदान दे कर उनकी थोड़ी सी मदद करना चाहती हूं।”
गौरतलब है कि साइना से पहले अक्षय कुमार भी सुकमा मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिवारों को 1.08 करोड़ रुपए दान में दिए थे। अक्षय कुमार के इस योगदान की सभी ने बहुत तारीफ की थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने पर अक्षय को शुक्रिया भी कहा था। अक्षय कुमार ने शुक्रवार यानि 17 मार्च को शहीद जवान के प्रत्येक परिवार को 9 लाख रुपए का योगदान दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो