scriptGalwan Tweet Controversy: अब इस फिल्ममेकर ने लगाई Richa Chaddha की क्लास, कही बड़ी बात | After Akshay Kumar vivek a got angry on Richa Chadha tweet about Galwan | Patrika News

Galwan Tweet Controversy: अब इस फिल्ममेकर ने लगाई Richa Chaddha की क्लास, कही बड़ी बात

locationमुंबईPublished: Nov 26, 2022 11:48:08 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Vivek Agnihotri On Richa Chadda : ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऋचा के ट्वीट की निंदा की है। उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा किए गए ट्वीट की आलोचना की। हालांकि उनसे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऋचा की आलोचना कर चुके हैं।

vivek_agnihotri_on_richa_chadda.jpg

Vivek Agnihotri Angry On Richa Chadda Galwan Tweet

Vivek Agnihotri On Richa Chadda : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का गलवान घाटी मामले पर ट्वीट करने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। ऋचा के इस बयान ने उनकी मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। खुद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम साथी एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं। जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, के के मेनन जैसे तमामा सेलेब्स शामिल हैं। इन सब के बीच अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी ऋचा चड्ढा पर निशाना साधा है। उन्होंने ऋचा की क्लास लगाते हुए बड़ी बात कही।
विवेक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘मैं उनकी इस बात से बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं हूं, उन्होंने वो ही लिखा जो उनके दिल में था और दिल की बात जुंबा पर आ गई। उनसे ये सच में महसूस होता है कि वह भारत विरोधी हैं। इसके बाद वे पूछते हैं कि बॉलीवुड को लोग क्यों बायकॉट करना चाहते हैं।’ इस तरह से ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर विवेग अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े – दृश्यम 2 की सफलता के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे Ajay devgn

https://twitter.com/hashtag/BoycottBollywood?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट (Anupam Kher on Richa Chadha Controversial Tweet) की निंदा की थी। एक्टर ने लिखा था कि ‘देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना… इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।’
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1596072494863069184?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने एक बयान में कहा था क‍ि भारतीय सेना, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को दोबारा हथियाने के लिए भारत सरकार के आदेश को इंतजार कर रही है। इस बयान पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने लिखा था, ‘गलवान हाय बोल रहा है।’ हालांकि गलवान घाटी मामले पर ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट से बढ़ते विवाद को देखते हुए तुरंत डिलीट कर दिया। उन्होंने माफी भी मांगी लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा की आलोचना शुरू हो गई। उन्हें ट्रोल भी किया गया। साथ ही उनकी नई फिल्म फुकरे 3 को बायकॉट करने की मांग उठने लगी।

ट्रेंडिंग वीडियो