scriptसुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का फिर जुड़ेगा ‘राब्ता’, एक बार फिर आएंगे साथ नजर | After Raabta Sushant singh rajput and Kriti sanon reunite for Music Video | Patrika News

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का फिर जुड़ेगा ‘राब्ता’, एक बार फिर आएंगे साथ नजर

Published: Jul 04, 2017 01:16:00 pm

Submitted by:

guest user

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की जोड़ी कोरियोग्राफर और फिल्मकार अहमद खान के नए म्यूजिक विडियो साथ नजर आएगी। फिल्म ‘राब्ता’ के बाद उनका एक साथ ये दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन हाल ही में फिल्म ‘राबता’ में साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन फिल्म में सुशांत और कृति की कैमिस्ट्री औऱ जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यहीं वजह है कि ये दोनों बहुत जल्द फिर से साथ में नजर आने वाले है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। कोरियोग्राफर और फिल्मकार अहमद खान के नए म्यूजिक विडियो में सुशांत और कृति सैनन नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘राब्ता’ के बाद उनका एक साथ ये दूसरा प्रोजेक्ट होगा। 
दोनों कलाकारों ने मुंबई में इस विडियो की शूटिंग भी कर ली है। यह एक हल्का-फुल्का गाना होगा। इसका सेट शहर के एक स्टूडियों मे लगाया गया। सुशांत और कृति दोनों बेहतरीन डांसर हैं और इस गाने में भी वह अपने डांस से चार-चांद लगा रहे हैं। यह वीडियो 90 के स्टाइल का होगा। 
कृति इससे पहले अहमद खान के एक और वीडियो में टाइगर श्रॉफ के साथ आ चुकी हैं। ‘कल वहां जाते हैं’ नाम का गाना तब बेहद लोकप्रिय हुआ था। दोनों सितारों की एक साथ पहली फिल्म ‘राब्ता भले ही न चली हो लेकिन सुशांत और कृति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। अब इस वीडियो के साथ अहमद खान फिर से वही जादू बिखेरने की कोशिश करेंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो