scriptतीन तलाक पर बोले सोनू, यह कुरीति अभी तक जारी कैसे है…? | After the Azaan tweet Sonu Nigam speaks on Triple talaq | Patrika News

तीन तलाक पर बोले सोनू, यह कुरीति अभी तक जारी कैसे है…?

Published: May 13, 2017 11:17:00 am

Submitted by:

guest user

कुछ समय पहले सोनू निगम ने मस्जिदों में लाउडस्पीकरों से होने वाली अजान के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। सोनू ने तीन तलाक को एक बड़ी कुरीति बताते हुए इस मुद्दे पर सरकार के रुख की तारीफ की है। सोनू ने तीन तलाक को समाज की बड़ी कुरीति करार दिया।

लाउडस्‍पीकर पर होने वाली अजान की अवाज पर अपनी आपत्ति जताने वाले ट्वीट से विवादों में आए प्‍लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अब देश में सभी के लिए समान कानून यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की है। सोनू ने तीन तलाक को एक बड़ी कुरीति बताते हुए इस मुद्दे पर सरकार के रुख की तारीफ की है। सोनू ने तीन तलाक को समाज की बड़ी कुरीति करार दिया। उन्होंने अब तक तीन तलाक जैसी कुरीति के जारी रहने पर हैरानी जताई। 
सोनू ने तलाक और धर्म के नाम पर फैली तमाम कुरीतियों से पार पाने का रास्ता समान कानून को बताया। उन्होंने कहा कि भारत को समान कानून लाना ही पड़ेगा। इस देश को आप कई कानूनों से नहीं चला सकते। अगर हमारे कानून सख्त हों तो कई सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने उनके खिलाफ फतवा जारी करने वाले मौलाना और उन्हें धमकी देने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के लिए राज्य सरकारों की मंशा पर सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक हर शख्स को सुरक्षित महसूस कराना सरकार का काम है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले सोनू निगम ने मस्जिदों में लाउडस्पीकरों से होने वाली अजान के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। इस मुद्दे पर सोनू निगम ने ट्वीट कर के इसे धार्मिक गुंदागर्दी करार दिया था। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर राजनितिक गलियारों में कुछ लोगों ने सोनू निगम का समर्थन किया था तो कुछ ने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। पश्चिम बंगाल के एक मौलवी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था जिसमें सोनू निगम के सर का मुंडन करने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई थी। इसके जवाब में सोनू निगम ने खुद ही अफने सिर का मुंडन करवा लिया था।
अब एक बार फिर सोनू निगम ने तीन तलाक के बारे में अपना बयान दिया है। सोनू ने तीन तलाक को एक कुरीति बताते हुए इसका विरोध किया है। इसी के साथ देश में कानूनों को सख्त करने और समान कानून लागू करने की मांग भी की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो