scriptऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन | Aishwarya Rai Bachchan’s father passes away | Patrika News

ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन

Published: Mar 18, 2017 08:28:00 pm

Submitted by:

balram singh

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ऐश्वर्या के पिता लिम्फोनिया कैंसर से पीड़ित थे। उनका कैंसर दिमाग तक फैल गया था। आज शाम करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांसे लीं।

aishwarya

aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राज राय का शनिवार को देहांत हो गया है। वे बीमारी की वजह से कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा राज ने शनिवार शाम करीब 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे लीं। बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी की वजह से ही ऐश्वर्या दुबई नहीं गईं। ऐश्वर्या के पिता करीब 3 हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो ऐश्वर्या के पिता लिम्फोनिया कैंसर से पीड़ित थे। उनका कैंसर दिमाग तक फैल गया था। आज शाम करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांसे लीं।

ऐश्वर्या अपने पिता का ख्याल रखने के लिए काफी दिनों से उनके साथ थीं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनके परिवार के कई लोग ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राज का हाल जाननें अस्पताल भी गए थे। अभिषेक बच्चन अमेरिका में थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो