ऐश ने कहा कि करण थोड़ी और इंटिमेसी चाहते थे, लेकिन मैंने पहली बार अपने कम्फर्ट जोन से आगे निकलकर ये रोल निभाया। ये सबा और अयान का रिश्ता है। सबा एक प्रोग्रेसिव महिला है। अयान उसकी कविताओं को गाता है।
सबा, अयान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाती है। इनकी जुदाई भी कुछ ऐसी ही है। इंटिमेट सीन ही सब कुछ नहीं हैं, आपको दोनों के रिश्ते की गहराई को समझना होगा। करण जौहर ने भी इस बारे में कहा कि फिल्म में सभी चीजें शालीन तरीके से दिखाई गई हैं।
ऐश्वर्या एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्हें पता था कि फिल्म की डिमांड क्या है। फिल्म में स्किन शो नहीं किया गया है। करण ने ये भी कहा कि फिल्म में एक भी लिप-लॉक नहीं है।