मनोरंजन

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चली अइहा घरवा’ हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- ‘दिल छू गया’

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नाम पर बनी फिल्म ‘अक्षरा’ का एक और दिल छू लेने वाला गाना ‘चली अइहा घरवा’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने में अक्षरा सिंह अपने फौजी पति को वापस ड्यूटी पर जाते समय उदास होकर निहार रही हैं।

मुंबईApr 20, 2024 / 06:04 pm

Prateek Pandey

‘चली अइहा घरवा’ यूट्यूब पर रिलीज

अक्षरा सिंह के नए गाने में देशभक्ति का जज्बा लिये फौजी पति जब बॉर्डर पर देश की रक्षा करने के लिए घर से निकलता है तो परिवार किस तरह से विदाई करता है और एक भारतीय पत्नी अपने फौजी पति को किस तरह अपने से दूर जाते हुए विदा करती है। इस गाने में यही दिखाने की कोशिश की गई है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया गाना

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी फिल्म ‘अक्षरा’ का गाना ‘चली अइहा घरवा’ रिलीज किया गया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर अंशुमान मिश्रा की पति-पत्नी की जोड़ी का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। उनके बीच बहुत ही इमोशनल रिश्ता दिखाया गया है।
वीडियो में भारतीय संस्कारी बहु के रूप अक्षरा सिंह और फौजी पति के किरदार में अंशुमान मिश्रा सबका दिल जीत रहे हैं। इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का है। इस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह, विकास सोनकर ने गाया है। इसके गीतकार शानदार जी और संगीतकार ओम झा हैं। 

फिल्म ‘अक्षरा’ की स्टारकास्ट

वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस की ओर से फिल्म ‘अक्षरा’ के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, रत्नाकर कुमार हैं। मूवी के डायरेक्टर देव पांडेय हैं। मूवी में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा के साथ सतीश यादव लीड रोल में दिखाई देंगे। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चली अइहा घरवा’ हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- ‘दिल छू गया’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.