script

13 साल बाद बनेगी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी, इस TV शो में आएंगे साथ नजर

Published: May 30, 2017 12:23:00 pm

Submitted by:

guest user

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार छोटे पर्दे पर बतौर जज वापिस लौट रहे है। अक्षय ‘द ग्रेट इंडियन लॉफेटर चैलेंज’ के अगले सीजन में मेन जज होंगे और उन्हें शो में सुपर बॉस कहा जाएगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की एक्स-गर्लफ्रैंड रवीना टंडन को भी इस शो में जज बनने के लिए अप्रोच किया गया है।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार छोटे पर्दे पर बतौर जज वापिस लौट रहे है। उनसे ‘द ग्रेट इंडियन लॉफेटर चैलेंज’ के अगले सीजन के लिए संपर्क किया गया है। अक्षय इस शो के मेन जज होंगे और उन्हें शो में सुपर बॉस कहा जाएगा। 
अब कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की एक्स-गर्लफ्रैंड रवीना टंडन को भी इस शो में जज बनने के लिए अप्रोच किया गया है। रवीना ने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन अभी तक उन्होंने शो को साइन नहीं किया है। रवीना फिलहाल रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ को जज कर रही हैं। 
आपको बता दें कि नब्बे के दशक में अक्षय और रवीना के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी, दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया था। उसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विकंल खन्ना से शादी कर ली तो वहीं रवीना भी अनिल थडानी से शादी कर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन इससे पहले साल 2004 में आई फिल्म पुलिस फोर्स में साथ नजर आए थे। लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर ये दोनों साथ नजर आ सकते हैं।
7 दिन बाद ट्विटर पर लौटे सिंगर अभिजीत का नया अकाउंट भी सस्पेंड, कल ही खोला था नया अकाउंट

रवीना टंडन ने हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म ‘मातृ’ कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई थी। तो वहीं अक्षय कुमार एक के बाद एक फिल्म साइन कर रहे है। अक्षय फिलहाल ‘पैडमैन’ की शूटिंग कर रहे हैं, फिल्म में उनके ओपोजिट सोनम कपूर हैं। साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन केमियो करते भी दिखेंगे। तो वहीं अक्षय कुमार की स्वच्छ भारत से प्रेरित ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

ट्रेंडिंग वीडियो