scriptहेरा फेरी 3 में राजू बनकर वापस आएंगे अक्षय कुमार! फैंस ने मीम्स शेयर कर जाहिर की खुशी | Akshay Kumar return as Raju in Hera Pheri 3 on public demand know latest update | Patrika News

हेरा फेरी 3 में राजू बनकर वापस आएंगे अक्षय कुमार! फैंस ने मीम्स शेयर कर जाहिर की खुशी

locationमुंबईPublished: Dec 06, 2022 11:39:33 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Akshay Kumar in Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। ऐसी खबर है कि फैंस की मांग को देखते हुए मेकर्स ने अक्षय से बात करनी शुरू कर दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अक्षय ‘हेरा फेरी 3’ में राजू के रोल में वापसी कर सकते हैं।

akshay_kumar_return_as_raju_in_hera_pheri_3.png

Akshay Kumar return as Raju in Hera Pheri 3

Akshay Kumar in Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरी फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। यही वजह थी कि जब से इस फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की खबर आई है, तभी से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हेरी फेरी 3 (Hera Pheri 3) में अक्षय कुमार की एंट्री हो सकती है। वह अपने राजू (Raju Hera Pheri 3) के रोल से फैंस को हंसाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/HeraPheri3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि जब से हेरी फेरी 3 (Hera Pheri 3) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को लेने की बात सामने आई थी, तभी से फैंस फिल्म में अक्षय की मांग कर रहे थे। जब अक्षय के बाहर होने और कार्तिक के फिल्म करने की पुष्टि हुई तो ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद धमाका फेम एक्टर राजू का किरदार निभा सकते हैं। ऐसे में फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स से सूर्यवंशी फेम एक्टर को ‘हेरा फेरी 3’ में लाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े – ऋतिक रोशन का हाथ पकड़कर लंच डेट पर गईं सबा आजाद, ट्रोलर्स बोले- आ गए पापा और बेटी

https://twitter.com/hashtag/NoRajuNoHeraPheri?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फैंस ने ट्विटर पर #NoAkshayNoHeraPheri ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया। और अब ऐसा लग रहा है कि शायद फैंस की ये मेहनत रंग लाई और अक्षय फ्रेंचाइजी में वापस आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोज नाडियाडवाला ने फैंस की मांग को सुनते हुए ‘राजू’ के रोल में वापस आने के लिए अक्षय कुमार से बातचीत शुरू कर दी है।
https://twitter.com/hashtag/KartikAryan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AkshayKumar%F0%93%83%B5?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि ऐसी खबरें आई थी कि अक्षय ने स्क्रिप्ट से नाखुश होकर हेरा फेरी 3 से किनारा कर लिया था। अब रिपोर्ट में लिखा है कि ‘रोल की लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने फिर से अक्षय से बात करके सभी मतभेदों को सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अक्षय ‘हेरा फेरी 3’ में ‘राजू’ के रोल में वापसी कर सकते हैं’। वहीं जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस ने खुशी के मारे सोशल मीडिया पर #HeraPheri3 ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। फैंस राजू ‘लीजेंड’ के वापस आने की खबरों पर मीम्स के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो