script

आलिया और वरुण की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने मारी सेंचुरी,100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Published: Mar 24, 2017 12:06:00 pm

Submitted by:

guest user

वर्ल्डवाइड 160 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने भारत में भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसी के साथ वरुण धवन की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह तीसरी फिल्म बन गई है। तो वहीं ‘2 स्टे्टस’ के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म है।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 100 करोड़़ क्लब में शामिल हो गई है। 10 मार्च को रिलीज हुई धर्मा प्रोडक्शन की नई पेशकश बद्रीनाथ की दुल्हनिया की टीम इस समय खुशी से झूम रही होगी। रुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म को क्रिटिक ने तो सराहा ही साथ ही अब इसे दर्शक भी खूब सराह रहे है। 
https://twitter.com/hashtag/BadrinathKiDulhania?src=hash
वर्ल्डवाइड 160 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने भारत में भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 10 मार्च को रिलीज हुई आलिया और वरुण स्टारर फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ को 35 प्रतिशत की ओपनिंग ली थी। जिसके बाद केवल 12 दिन में ही इस फिल्म ने भारत में 96 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के साथ निर्देशक शशांक खेतान भी अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुके है। 
https://twitter.com/hashtag/BadrinathKiDulhania?src=hash
यह फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म है। फिल्म में वरुण औऱ आलिया की जोड़ी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। वरुण और आलिया की यह साथ में तीसरी फिल्म है,इससे पहले वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ नजर आ चुके है। इसी के साथ वरुण धवन की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले वरुण धवन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ और ‘दिलवाले’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। तो वहीं ‘2 स्टे्टस’ के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म है। 

ट्रेंडिंग वीडियो