आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते 6 नवंबर को माता-पिता बने। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था।
हाल ही आलिया ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि दादी नीतू कपूर ने बेबी का नाम राहा रखा है।
हाल ही आलिया ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि दादी नीतू कपूर ने बेबी का नाम राहा रखा है।
आलिया करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं। यह अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है।