scriptअाज ही के दिन जन्मे थे बॉलीवुड के ‘मोगैम्बो’ अमरीशपुरी, जानते है इस महान एक्टर के बारे में अनजाने तथ्य | Amrish Puri Birthday Special: Amrish Puri Unknown Facts in Hindi | Patrika News

अाज ही के दिन जन्मे थे बॉलीवुड के ‘मोगैम्बो’ अमरीशपुरी, जानते है इस महान एक्टर के बारे में अनजाने तथ्य

Published: Jun 22, 2017 11:09:00 am

Submitted by:

guest user

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी विलेन का नाम लिया जाता है तो मोगैम्बो का नाम जरुर लिया जाता है। दमदार आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाले विलेन अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है। बता दें कि आज अगर वे दुनिया में होते तो 82 साल के हो गए होते। आज इसी महान एक्टर के बारे में जानते है कुछ अनजानें तथ्य।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मोगैम्बो के नाम से पहचान रखने वाले अमरीश पुरी का जन्म आज ही के दिन 22 जून 1932 को नवांशहर (जलंधर, पंजाब) में हुआ था। बॉलीवुड का यह महान खलनायक आज दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी फिल्मों में निभाए गए उनके खलनायक का किरदार आज भी लोगों को याद है। ‘मोगैम्बो खुश हुआ’, फिल्म ‘मि. इंडिया’ का यह डायलॉग आज भी जब कहीं सुनाई दे जाता है, तो जेहन में स्वर्गीय अमरीश पुरी की तस्वीर बनने लगती है। लेकिन आज भी कुछ ऐसे अनजानें तथ्य है जिनसे उनके फैंस अनजान है। 
फिल्मों में उनकी दमदार आवाज और गुस्से से बाहर निकली हुई उनकी डरावनी आंखें खलनायक के किरदार में फिट बैठती थी। शायद यही कारण हैं कि आज तब बॉलीवुड में उनकी टक्कर का खलनायक नहीं आया या ऐसा कहे कि कोई उनकी जगह न ले सका। आज उसी ‘मोगैम्बो’ उर्फ अमरीश पुरी का जन्मदिन है, आइए जानते हैं इस महान एक्टर की कुछ खास बातें। कुछ ऐसे अनजानें तथ्य जिनके बारे में उनके फैंस आज तक अनजान है।
1. लगभग 40 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, फिल्म का नाम ‘रेशमा और शेरा’ था। उसके बाद अमरीश पूरी ने लगभग 400 फिल्मों में काम किया था।
2. विदेशों में अमरीश पुरी को लोग ‘मोला राम’ के नाम से जानते हैं, उन्होंने 1984 में स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘इंडिआना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम’ में मोला राम का किरदार निभाया था। स्पीलबर्ग हमेशा कहा करते थे की उनके लिए अमरीश पुरी पसंदीदा विलेन थे।
3.फिल्म ‘इंडिआना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम’ के लिए अमरीश पुरी ने अपने बाल साफ कराए थे और लोगों ने उनके अवतार को इतना सराहा की उन्होंने अपनी क्लीन शेव हेड की स्टाइल रख ली।
4. अमरीश पुरी का पहले स्क्रीन टेस्ट खराब गया था जिसकी वजह से उन्हें ‘मिनिस्ट्री ऑफ लेबर’ में काम करना पड़ा. उसके बाद अमरीश ने स्टेज एक्टिंग और काफी बाद में फिल्मों में हिस्सा लिया
5. अमरीश पुरी फिल्म ‘बाबुल’ में ओम पुरी के रोल के लिए ओरिजनल चॉइस थे।

6. अमरीश पुरी को टोपियों का काफी शौक था, उनके घर में आज भी अलग अलग देशों की बहुत सारी टोपियों का संग्रह है।
7. अपने करियर के दौरान अमरीश पुरी ने कई फिल्मों में सकारात्मक भूमिका भी निभाई। जिसमें शाहरुख खान और काजोल की एवरग्रीन दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे प्रमुख है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो