scriptअक्षय की इस एक्ट्रेस की 3 महीने पहले हुई सगाई, शादी अभी दूर पर हो गई प्रेग्नेंट, ऐसे में गोल्फ खेल कर रही एंजॉय | Amy Jackson playing golf in pregnency, video viral | Patrika News

अक्षय की इस एक्ट्रेस की 3 महीने पहले हुई सगाई, शादी अभी दूर पर हो गई प्रेग्नेंट, ऐसे में गोल्फ खेल कर रही एंजॉय

locationमुंबईPublished: Apr 13, 2019 11:40:38 am

एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिकिनी पहने हुए गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं। बिकनी के उपर बड़े साइज का सफेद शर्ट डाला हुआ है।

Amy Jackson pregnant

Amy Jackson pregnant

मुंबई। अक्षय कुमार और रजनीकांत की मूवी 2.0 की एक्ट्रेस एमी जैक्शन की सगाई इसी साल जनवरी में हुई है। एक्ट्रेस ने अपने विदेशी बिजनेसमैन पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। इसमें वह सगाई की अंगूठी फ्लांट करती नजर आई थी। सगाई की इस सार्वजनिक घोषणा को महज 3 महीने ही हुए थे कि अब उनकी प्रेग्नेंट होने की जानकारी सामने आई है। खुद एक्ट्रेस ने भी अपने बेबी बंप की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

Amy Jackson pregnant

हाल ही में एमी जैक्शन ने जिम में कुछ फोटोज बेबी बंप दिखाते हुए क्लिक की हैं। इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। इसके बाद एमी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिकिनी पहने हुए गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं। बिकनी के उपर एमी ने एक बड़े साइज का सफेद शर्ट डाला हुआ है। सफेद हैट पहने एक्ट्रेस लाजवाब लग रही है।

Amy Jackson pregnant

आपको बता दें कि एमी जैक्शन जॉर्ज पानायिटू नाम के एक बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसका खुलासा वह कई बार सार्वजनिक रूप से कर चुकी हैं। जॉर्ज के पिता रियल एस्टेट के नामी कारोबारी हैं।

अगर एमी जैक्शन के अब तक के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘एक दीवाना था’, ‘2.0’, ‘सिंग इज ब्लिंग’, और ‘फ्रिकी अली’ जैसी मूवीज की हैं। इसके अलावा कई साउथ की मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो