बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) फिल्म इंडस्ट्री के पाॅवर कपल माने जाते हैं। हाल ही दोनों स्टार्स ने मुंबई में एक फैशन इवेंट में एंट्री मारी। इस दौरान अदाकारा अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली बेहद हैंडसम और क्लासी नजर आए।
इवेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने पति विराट के साथ अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों आइडल कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं।
इवेंट के दौरान अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एंट्री ली थी। एक्ट्रेस ने इस दौरान यैलो कलर की एक बेहद प्यारी ड्रेस पहनी थी। लेकिन लोगों की नजरें उनके फिट फिगर पर टिकी रह गईं।
अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और मिनी हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया। वहीं विराट ब्राउन कलर के सूट में हैंडसम नजर आए। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए।
जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो फैंस कपल की खूब तारीफ करने लगे। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेस्ट जोड़ी' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'स्वीट कपल।'
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की है। इन फोटोज में कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आया। दोनों ने फोटोशूट के लिए अलग-अलग तरह के पोज दिए।
दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फैशन इवेंट में हिस्सा लेने से पहले एक बेहद क्लासिक फोटोशूट करवाया था। जिसकी फोटोज आप यहां देख सकते हैं।
जाहिर है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस उन्हें इंडस्ट्री का बेस्ट कपल मानते हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।
Jyoti Singh