script#Metoo: फेमस आर्टिस्ट पर असिस्टेंट का आरोप, कहा-हाथ, पेट, छाती को सहलाया और फिर ब्रा… | artist subodh gupta quits allegations of sexual harassment with calik | Patrika News

#Metoo: फेमस आर्टिस्ट पर असिस्टेंट का आरोप, कहा-हाथ, पेट, छाती को सहलाया और फिर ब्रा…

locationमुंबईPublished: Dec 15, 2018 12:14:28 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

महिला ने कहा कि कई लोगों ने उनके बारे में सतर्क किया था और उनसे सावधान रहने को कहा था।

metoo

metoo

बॉलीवुड से लेकर कई क्षेत्रों में एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अबतक जो नाम सामने आए हैं वो काफी चौंकाने वाले रहे हैं। अब कला जगत से एक बड़ा नाम सामने आया है। ये नाम है फेमस कलाकार सुबोध गुप्ता का। इसी आरोप के चलते सुबोध को गोवा में एक कला महोत्सव के क्यूरेटर पद से हटा दिया गया है। पद से हटाए जाने के एक दिन पहले ही उनपर पर यौन उत्पीड़न का अरोप लगा था। वहीं शुक्रवार को इस पद से हटने के बाद उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को भी खारिज कर दिया।

गुमनाम अकाउंट के जरिए महिला ने लगाए ऐसे गंभीर आरोप:
सुबोध पर एक गुमनाम इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाए गए थे। इस अकाउंट का नाम सीन एंड हर्ड है। इस पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘सुबोध ने उसका हाथ पकड़ा, पेट, छाती, कंधे को सहलाया, ब्रा स्ट्रैप खोल दिये और जांघों पर हाथ फेरा था।’ महिला ने कहा कि कई लोगों ने उनके बारे में सतर्क किया था और उनसे सावधान रहने को कहा था। अज्ञात महिला ने कहा की कई बार सुबोध के इस तरह के बर्ताव सामेन आ चुके है। इसके बाद भी कोई समाने आने को तैयार नहीं नहीं है।

metoo

सुबोध ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट:
गुप्ता ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। इन आरोपों के बाद उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ कुछ भी अनुचित नहीं किया है। बता दें उनकी एक पूर्व सहकर्मी ने सोशल मीडिया पर कई महिलाओं के कथित अनुभवों का जिक्र किया है। वहीं कला जगत पर लिखने वाली एक लेखिका ने भी इस महिला का समर्थन किया है। सुबोध गुप्ता ने लिखा है, ‘इंस्टाग्राम अकाउंट @herdsceneand पर लगाए गए सभी आरोपों को मैं खारिज करता हूं। जिसने भी मेरे साथ काम किया है, उनके साथ मैंने कभी अनुचित व्यवहार नहीं किया। इसकी गवाही मेरे पूर्व के कई सहयोगी दे सकते हैं।’

 

metoo

सेरेनडिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल ने जारी किया बयान:
सुबोध पर इन अरोपों के सामने आने के बाद गोवा में आयोजित सेरेनडिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि 15-22 दिसंबर के आयोजन के दौरान सुबोध गुप्ता मौजूद नहीं रहेंगे, वह क्यूरेटर के पद से हट गए हैं। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में महिला ने गुप्ता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उस महिला ने इसमें सुबोध गुप्ता से सावधान रहने की बात भी कही है। इस पोस्ट के जरिए उसने कई घटनाओं का जिक्र किया है। बता दें इस इंस्टाग्राम अकाउंट में मीटू अभियान के तहत कई और महिलाओं ने भी विभिन्न घटनाओं का भी जिक्र किया है। गौरतलब है की सुबोध पहले कई बड़े नाम जैसे आलोक नाथ, साजिद खान, नाना पटेकर जैसे कई नाम इसके लपेटे में आ चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो