script

‘बद्रीनाथ’ 2 दिन में आगे निकल जाएगा ‘हम्पटी..’ से, जानें ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की 5 दिन की कुल कमाई

Published: Mar 16, 2017 01:36:00 pm

Submitted by:

guest user

फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की कुल कमाई 78 करोड़ रुपए रही थी। तो वही ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कमाई 6 दिन में ही लगभग 69 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईय’र और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण और आलिया की यह तीसरी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ नजर आए है।

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की आने वाले शुक्रवार तक की कमाई से फिल्म अपनी कथित पहले भाग हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से आगे निकल जाएगी। इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छी रेटिंग दी है तो वहीं दर्शक भी फिल्म को बहुत पसंद कर रहे है।
https://twitter.com/hashtag/BadrinathKiDulhania?src=hash
फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की कुल कमाई 78 करोड़ रुपए रही थी। तो वही ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कमाई 6 दिन में ही लगभग 69 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 35 करोड़ रुपए में यह बन गई थी। प्रचार में 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 50 करोड़ रुपए लागत तो शुरुआती चार दिन में ही बाहर आ गई है। फिल्म ने वीकेंड पर 42 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
https://twitter.com/hashtag/BadrinathKiDulhania?src=hash
फिल्म ने शक्रवार को 12.25 करोड़ रुपए, शनिवार को 14.75 करोड़ रुपए, रविवार को 16.05 करोड़ रुपए, सोमवार को 12.08 करोड़ रुपए, मंगलवार को 7.15 करोड़ रुपए और बुधवार को 6.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि बहुत जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी। वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म को साल की तीसरी बड़ी ओपनिंग मिली थी। पहले दिन इससे ज्यादा सिर्फ ‘रईस'(20.42 करोड़) और ‘जाॅली एलएलबी 2′(13.2 करोड़) ने ही 2017 में कमाया।
आपको बता दें कि वरुण और आलिया स्टारर इस फिल्म को शंशाक खेतान ने निर्देशित किया है तो इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईय’र और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण और आलिया की यह तीसरी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ नजर आए है।

ट्रेंडिंग वीडियो