गांव लागड़िया निवासी अवतार सिंह के साथ अल्का की जान-पहचान थी। ऐसे में अलका और उनकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए। जब अवतार ने अल्का से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे 25-25 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो कि बाउंस हो गए।
चेक बाउंस होने के बाद अवतार ने दोनों के खिलाफ केस दायर कर दिया। टीवी अभिनेता वरुण बडोला अल्का कौशल के भाई हैं। वरुण की पत्नी राजेश्वरी सचदेव भी जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। अल्का के पिता विश्व मोहन बडोला भी नामी थियेटर कलाकार हैं। वे जोधा-अकबर, स्वदेश और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।