scriptपर्दे पर भगवान श्रीराम बनकर इन एक्टर्स ने जीता फैंस का दिल, आदिपुरुष में प्रभास का लुक शुरू से ही विवादों में | Patrika News
मनोरंजन

पर्दे पर भगवान श्रीराम बनकर इन एक्टर्स ने जीता फैंस का दिल, आदिपुरुष में प्रभास का लुक शुरू से ही विवादों में

8 Photos
1 year ago
1/8

राम नवमी के शुभ अवसर पर फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में 'प्रभास' (Prabhas) भगवान 'श्रीराम' के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक ओर लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग प्रभास के लुक को लेकर खुश नजर नहीं हैं। वे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। बरहाल, राम नवमी के अवसर पर आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जो पर्दे पर भगवान राम के किरदार में छा गए।

2/8

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर एनटी रामाराव ने कई बार पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया। 50 के दशक में उन्हें इस किरदार में फैंस ने खूब पसंद किया था। उनका किरदार आज भी लोग याद करते हैं।

3/8

भगवान श्रीराम की बात हो और अरुण गोविल की बात नहीं ये असंभव है। सन 1987 में उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाया था और घर घर मशहूर हुए थे। आलम यह था कि लोग उन्हें सच का भगवान समझने लगे थे। आज भी लोग अरुण गोविल को सामने देख उनके पैर छूते हैं।

4/8

रामानंद सागर के बेटे ने आनंद सागर ने साल 2008 में 'रामायण' बनाई थी। इस रामायण में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने श्रीराम का रोल निभाया था। रामायण गुरमीत के करियर का सबसे बड़ा सीरियल रहा है। अरुण गोविल के बाद फैंस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार दिया है।

5/8

बॉलीवुड एक्टर जितेन्द्र भी राम का किरदार निभा चुके हैं। साल 1997 में आई फिल्म 'लव कुश' में जितेंद्र राम बने थे। वी मधुसूदन राव ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। तब अरुण गोविल ने इस फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभाया था।

6/8

स्टार प्सल के सीरियल सिया के राम में टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। उनके लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। जबकि माता सीता का रोल मदिराक्षी मुंडले ने प्ले किया था।

7/8

टीवी के काफी पॉपुलर टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में एक्टर पीयूष सहदेव ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस सीरियल से उन्होंने घर-घर में भगवान राम के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। ये शो साल 2011 में शुरू हुआ था।

8/8

टेलीविजन के शो 'राम सिया के लव कुश' में एक्टर हिमांशु सोनी ने श्री राम का किरदार निभाया था। ये शो लोगों को काफी पसंद आया था, साथ ही हिमांशु सोनी की एक्टिंग को भी लोगों ने काफी सराहा था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.