scriptभोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले- पूरा वीडियो दिखाओ | Bhojpuri actress Monalisa dance video viral during Lockdown | Patrika News

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले- पूरा वीडियो दिखाओ

locationमुंबईPublished: Apr 10, 2020 06:21:56 pm

मोनालिसा ने बादशाह के नए गाने ‘गेंदा फूल’ पर घर में डांस किया। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपने डांस का ये वीडियो दर्शकों के साथ साझा भी किया है। इस वीडियो में उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आए।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले पूरा वीडियो देखना है

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले पूरा वीडियो देखना है

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस और टीवी स्टार अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने पति के साथ घर में है। लॉकडाउन के दौरान वह अपनी थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले पूरा वीडियो देखना है

हाल ही में मोनालिसा ने बादशाह के नए गाने ‘गेंदा फूल’ पर घर में डांस किया। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपने डांस का ये वीडियो दर्शकों के साथ साझा भी किया है। इस वीडियो में उनके पति विक्रांत सिंह भी डांस में पार्टिसिपेट करते नजर आए।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बादशाह के गाने पर किया जबर डांस, फैंस बोले पूरा वीडियो देखना है

मोनालिसा और विक्रांत घर के जिस कमरे में डांस कर रहे हैं, उसमें लगे टीवी पर ‘गेंदा फूल’ गाना भी चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस डांस को देख उनके फैंस उत्साहित हैं। कई फैंस का कहना है कि वे इस गाने पर उनका पूरा वीडियो देखना चाहते हैं। कईयों ने एक्ट्रेस से पूरा डांस वीडियो शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

View this post on Instagram

Do You Love 💓 Me… ❤️❤️❤️

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें कि टीवी सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियोज सोशल अकाउंट्स पर लगातार शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर भी कई फनी वीडियोज शेयर किए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो