script

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने की अपने ब्वॉयफ्रैंड हर्ष से सगाई, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में!

Published: Jun 01, 2017 11:35:00 am

Submitted by:

guest user

‘कॉमेडी क्वीन’ भारती सिंह ने लंबे समय की डेटिंग के बाद रविवार को भारती और उनके ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बचिया ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती ‘कॉमेडी क्वीन’ के नाम से भी जानी जाती है। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में उनके ‘लल्ली’ के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उन्हें रातों रात भारती को कॉमेडी की क्वीन बना दिया। पिछले दिनों भारती के निजी जीवन के बारे में बहुत सी अफवाहें आ रही थी, जिसमें खबर थी कि भारती ने अपने ब्वॉयफ्रैंड से सगाई कर ली है।
लेकिन अब अफवाह सच हो गई है और इसकी जानकारी खुद भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर के दी है। लंबे समय की डेटिंग के बाद रविवार को भारती और उनके ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बचिया ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उनकी सगाई एक छोटा और पारिवारिक समारोह था जिसमें कुछ ही लोग शामिल थे। खबरों के अनुसार हर्ष और भारती नवंबर में शादी करने का प्लान कर रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो