scriptदीपिका और रणबीर बनेंगे पति-पत्नी | deepika and ranbir Singh will be a husband wife | Patrika News

दीपिका और रणबीर बनेंगे पति-पत्नी

Published: Jan 16, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

Super Admin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह एक फिल्म में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह एक फिल्म में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के पति का किरदार निभाते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी वाली फिल्म “गोलियों की रासलीला रामलीला” हाल हीं में रिलीज हुई थी।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका-रणवीर की केमेसट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब यह जोड़ी एक बार फिर से फाइंडिग फेनी फर्नाडीज में नजर आएगी।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइंडिग फेनीफर्नाडीज में दीपिका पादुकोण के पति के किरदार के लिए रणवीर सिंह का चयन किया गया हैं। फिल्म में रणवीर सिंह अतिथी कलकार के तौर पर काम करेंगे।

फाइंडिग फेनी फर्नाडीज अंग्रेजी और कोकणी में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अर्जुन कपूर, नसीरउद्दीन साह, डिंपल कपाडिया और पंकज कपूर की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो