scriptDeepika Padukone return from america to mumbai after hosting Oscars 2023 actress grand welcome at airport | ऑस्कर में जलवा बिखेरने के बाद मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत | Patrika News

ऑस्कर में जलवा बिखेरने के बाद मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

locationमुंबईPublished: Mar 18, 2023 05:00:07 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Deepika Padukone Retun in Mumbai : दीपिका पादुकोण पिछले दिनों ही अमेरिका में आयोजित होने वाले ऑस्कर्स 2023 में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां से अब वो इंडिया लौट चुकी हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

deepika_padukone_return_from_america_to_mumbai_after_hosting_oscars_2023_actress_grand_welcome_at_airport.jpg
ऑस्कर्स 2023 (Oscar 2023) में हिस्सा लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मुंबई लौट आई हैं। उन्हें बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने बॉस लेडी लुक में एयरपोर्ट पर धमाकेदार एंट्री मारी। जिसके बाद पैपराजी भी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखाई दिए। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक कलर की हाईनेक टी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने जेट ब्लैक लेदर पैंट पहनी हुई थी। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने एक बन बनाया हुआ था। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। जिसमें वहां मौजूद पैपराजी एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम करते दिखे।


Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.