scriptएक ही फिल्म में अपने दोनों ब्वॉयफ्रैंड्स के साथ नजर आएंगी दीपिका, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर संग बनेगी फिल्मी जोड़ी! | Deepika padukone to romance with Ranveer singh and Ranbir kappor together in a Movie | Patrika News
मनोरंजन

एक ही फिल्म में अपने दोनों ब्वॉयफ्रैंड्स के साथ नजर आएंगी दीपिका, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर संग बनेगी फिल्मी जोड़ी!

विधु विनोद चोपड़ा दीपिका के साथ रणवीर और रणबीर दोनों को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। अगर यह सच हुआ तो रियल लाइफ का लव और ब्रेकअप स्टोरीज अब सबके सबके सामने आने वाली है, वो भी एक फिल्म के जरिए।

May 13, 2017 / 01:30 pm

guest user

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विद्यु विनोद चोपड़ा, रणबीर कपूर , रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रणबीर और रणवीर के साथ दीपिका की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। रणबीर और दीपिका या फिर दीपिका और रणवीर को हर फिल्म निर्माता अपनी फिल्म में लेना चाहता है। अब इन दिनों को साथ लाने का कारनामा विधु विनोद चोपड़ा करने जा रहे हैं। 
चर्चा है कि विधु दीपिका के साथ रणवीर और रणबीर दोनों को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। वहीं उन्होंने इसकी पूरी योजना भी बना ली है। अभी कुछ दिन पहले ही विधु के ऑफिस पर दीपिका और रणबीर को जाते देखा गया था। वहीं, रणवीर भी विधु के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। 
अगर यह सच हुआ तो रियल लाइफ का लव और ब्रेकअप स्टोरीज अब सबके सबके सामने आने वाली है, वो भी एक फिल्म के जरिए। जी हां अपको एक ही फिल्म में एक्ट्रेस अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और करेंट ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखाई देंगी। ऐसे में तीनों को साथ देखना काफी एक्साइटिंग होगा।
बताया यह भी जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों के बीच काफी बातें हुई। यदि विधु इन तीनों को स्टार को एक साथ फिल्म में लाने में कामयाब होते हैं। तो यह एक अच्छी बात होगी। देखना यह है कि तीनों स्टार इस फिल्म को लेकर हां कहते हैं या ना, यह तो वक्त ही बताएगा। 

Home / Entertainment / एक ही फिल्म में अपने दोनों ब्वॉयफ्रैंड्स के साथ नजर आएंगी दीपिका, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर संग बनेगी फिल्मी जोड़ी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो