scriptआॅस्कर में एक्टिंग के लिए अवाॅर्ड जीतकर इतिहास रच देगा ये भारतीय? | Dev patel can win oscar for best supporting actor | Patrika News

आॅस्कर में एक्टिंग के लिए अवाॅर्ड जीतकर इतिहास रच देगा ये भारतीय?

Published: Feb 26, 2017 12:54:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

फिल्म ‘लायन’ में अपने दमदार अभिनय के लिए देव पटेल बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता के आॅस्कर अवाॅर्ड के लिए नाॅमिनेट हुए हैं।

साल 2017 भारत के लिए आॅस्कर में इतिहास रचने का साल हो सकता है। फिल्म ‘लायन’ में अपने दमदार अभिनय के लिए देव पटेल बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता के आॅस्कर अवाॅर्ड के लिए नाॅमिनेट हुए हैं। यदि वे ये पुरस्कार जीतने में कामयाब रहते हैं तो वे एक्टिंग के लिए ये अवाॅर्ड जीतने वाले पहले भारतीय होंगे। 1983 में फिल्म गांधी के लिए बेस्ट एेक्टर का आॅस्कर अवाॅर्ड मिला था लेकिन बेन किंग्सले आधे भारतीय हैं। हालांकि देव को इस कैटेगिरी में ‘मूनलाइटस’ के माहेरशाला अली से कड़ी चुनौती मिल रही है। 
पटेल ने कहा है कि आॅस्कर जीतने का समय आ गया है। देव ने कहा कि मैं लायन काे लेकर काफी स्पष्ट था इसलिए मुझे इसके लिए बहुत कोशिश करनी पड़ी। फिल्म में देव ने एक एेसे भारतीय का किरदार निभाया है जिसे एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार गोद लेता है।
लायन सारू ब्रियर्ली की किताब ‘अ लाॅन्ग वे होम’ पर आधारित है। फिल्म को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म, सिनेमेटोग्राफी आैर आॅरिजनल म्यूजिक स्कोर सहित 6 श्रेणियों में नाॅमिनेट किया गया है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो