scriptNach Baliye-8: दिव्यांका-विवेक ने जीती ‘नच’ की जंग, सनाया-मोहित और अबिगैल-सनम को हराकर जीती ईनामी राशि | Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya becomes winner of Nach Baliye Season-8 | Patrika News

Nach Baliye-8: दिव्यांका-विवेक ने जीती ‘नच’ की जंग, सनाया-मोहित और अबिगैल-सनम को हराकर जीती ईनामी राशि

Published: Jun 26, 2017 10:43:00 am

Submitted by:

guest user

‘नच बलिए सीजन 8’ के खिताब को टेलिविजन की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया ने मोहित सेहगल-सनाया ईरानी और ऐबिगेल पांडे-सनम जौहर को मात देकर यह खिताब अपने नाम दर्ज करवा लिया। वहीं दिव्यांका के स्टारडम का भी उनकी इस जीत में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्टार प्लस के बेहद चर्चित डांस कपल रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का अंत हो गया है। ‘नच बलिए सीजन 8’ के खिताब को टेलिविजन की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया ने अपने नाम कर लिया है। ‘नच बलिए 8’ के ग्रैंड फिनाले में शनिवार को ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने दस्तक दी, तो वहीं रविवार को फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रमोशन करने आए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने इसे अपनी मौजूदगी से और खास बना दिया।
गौरतलब है कि फिनाले में 3 जोड़ियों के बीच खिताबी मुकाबला था, तीनों ही ‘नच बलिए’ की इस ट्रॉफी के खिताबी दावेदार थे। लेकिन दिव्यांका और विवेक ने मोहित सेहगल-सनाया ईरानी और ऐबिगेल पांडे-सनम जौहर को मात देकर यह खिताब अपने नाम दर्ज करवा लिया। दिव्यांका और विवेक को ईनामी राशि के रुप में ट्रॉफी के अलावा 35 लाख का कैश प्राइज, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटी और ओरा की तरफ से ज्वैलरी भी गिफ्ट की गई।
https://twitter.com/hashtag/NachBaliye8Finale?src=hash
आपको बता दें दिव्यांका इस समय टीवी की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक मानी जाती हैं। स्टार प्लस पर ही प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ईशिता के किरदार से लोकप्रिय हुई दिव्यांका आज घर-घर में सबकी पहली पसंद है। तो वहीं विवेक भी ‘ये है मोहब्बतें’ के जरिए ही दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय है। दिव्यांका और वि​वेक के कदमों का मेल इतना सटीक था कि दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। नच बलिए में विवेक के साथ उनकी डांसिंग जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। शुरुआती परफॉर्मेंसेज में नॉर्मल शुरुआत करने वाली इस जोड़ी ने एपिसोड दर एपिसोड अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया और खिताब अपने नाम किया।
https://twitter.com/hashtag/Divek?src=hash
सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो के फाइनल में ऐबिगेल पांडे और सनम जौहर दूसरे नंबर पर रहे वहीं सनाया और मोहित को तीसरी पोजीशन मिली। पिछले सीजन के विनर जोड़ियों ने भी नच बलिए के फाइनल स्टेज पर आकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दीं। जय भानुशाली-माही विज और आमिर अली-संजीदा शेख ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। वहीं शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी ने भी परफॉर्म किया।
https://twitter.com/hashtag/NachBaliye8?src=hash
गौरतलब है कि ‘नच बलिए सीजन-8’ की शुरुआत अप्रैल के महिने में हुई थी। इस शो में 10 सेलिब्रिटी कपल्स ने हिस्सा लिया था। इससे पहले साल 2015 में हुए सीजन 7 में हिमांशु ए मल्होत्रा और अमृता मल्होत्रा शो की विनर रही थीं। अपने सभी कॉम्पीटिटर को पछाड़ते हुए नच बलिए के सीजन 8 की विजेता ट्रॉफी टेलिविजन स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने नाम कर ली। वहीं दिव्यांका के स्टारडम का भी उनकी इस जीत में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो