scriptदिव्यांका की रिक्वेस्ट पर एक्स ब्वॅायफ्रेंड ने किया मैसेज, फैंस को दी ये नसीहत | Divyanka Tripathi ex bf sharad malhotra asked fans to not troll her after request | Patrika News

दिव्यांका की रिक्वेस्ट पर एक्स ब्वॅायफ्रेंड ने किया मैसेज, फैंस को दी ये नसीहत

locationभदोहीPublished: Aug 22, 2016 12:27:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

दिव्यांका शादी के बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को मैसेज करने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दिव्यांका ने शरद को मैसेज करके अपने फैन्स को रोकने के लिए कहा।

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें फेम ‘इशिता’ दिव्यांका त्रिपाठी एक्स-बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप और विवेक दहिया से शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। दिव्यांका शादी के बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को मैसेज करने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। 
बता दें कि हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से शादी की थी। इससे पहले दिव्यांका करीब 8 साल से शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशन में थीं। दरअसल शरद के फैन्स ने दिव्यांका त्रिपाठी के सोशल मीडिया आकउंट पर कुछ कमेंट्स किए थे। इनमें दिव्यांका और शरद के रिलेशिप को लेकर बातें की गई थी। जिसके बाद दिव्यांका ने शरद को मैसेज करके अपने फैन्स को रोकने के लिए कहा। 
दिव्यांका ने शरद को मैसेज किया कि वह पब्लिक नोट पर अपने फैन्स से कहें कि वह इस तरह से उनको और उनकी फैमिली को परेशान न करें और उनकी इमेज को नुकसान न पहुंचाएं। शरद मल्होत्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर लिखा- ‘मुझे बहुत निराशा हुई जब मिसेज दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे मैसेज करके कहा कि मेरे कुछ फैन्स अश्लील भाषा का प्रयोग करके उनकी और उनके परिवार की इमेज खराब कर रहे हैं। एक और ओलंपिक में हमारे देश की लड़कियां गर्व और खुशी की प्रतीक बन रही हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं तो महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं।’ 
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने गुपचुप की सगाई, नेहा और बिपाशा ने दी बधाई


आगे उन्होंने लिखा- ‘जैसे कि दिव्याका त्रिपाठी दहिया ने मुझे पब्लिक नोट देने के लिए कहा- तो मैं आपसे विनती करता हूं कि सभी महिलाओं की इज्जत करिए और निजता (प्राइवेसी) का ख्याल रखिए। हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं। मैं उन्हें एक अच्छी मैरिड लाइफ की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे सच्चे फैन्स किसी महिला की इमेज को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’ 
ये अभिनेत्री जहां भी जाती है लोग पूछते हैं ‘कट्टपा ने बाहुबलि को क्यों मारा?’


इस पोस्ट के जवाब में दिव्यांका ने शरद को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, ‘शुक्रिया शरद, यह बहुत ही मायने रखत है, अलग होने का सबसे अच्छा तोहफा, आपकी जिंदगी अच्छी हो, खुश रहो, परिवार को प्यार।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो