scriptईद मुबारक: सिनेजगत ने ईद पर दी शुभकामनाएं, प्यार और अमन की मांगी फिल्मी हस्तियों ने दुआ | Eid Mubarak: Bollywood celebrities gives Best wishes on Eid to their fans, Pray for Love and Peace | Patrika News
मनोरंजन

ईद मुबारक: सिनेजगत ने ईद पर दी शुभकामनाएं, प्यार और अमन की मांगी फिल्मी हस्तियों ने दुआ

ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनिल कपूर और वरुण धवन आदि फिल्मी हस्तियों ने इंटरनेट के जरिए अपने प्रशंसकों को इस त्योहार की बधाई देते हुए उनके लिए प्यार, शांति और खुशी की कामना की।

जोधपुरJun 26, 2017 / 01:19 pm

guest user

बॉलीवुड में एक परम्परा निरंतर चली आ रही है और वह है हर त्योहार को मिलकर मनाना। फिर चाहे वह दीपावली हो, होली हो, ईद हो या क्रिसमिस हो फिल्म जगत के लोग सभी त्योहार मिलकर मनाते है। ईद पर भी अनेक बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मित्रों और प्रशंसकों को इंटरनेट के जरिए मुबारकबाद दी है।
ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनिल कपूर और वरुण धवन आदि फिल्मी हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को इस त्योहार की बधाई देते हुए उनके लिए प्यार, शांति और खुशी की कामना की। इस अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज मेंअपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी :
अमिताभ बच्चन : ईद मुबारक।

https://twitter.com/SrBachchan/status/878922370253295616
अनुपम खेर : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और खुशी हमेशा बनी रहे।

https://twitter.com/AnupamPkher/status/879048586058772480
अनिल कपूर : आप सबको ईद की बहुत मुबारकबाद और पूरे साल आप सभी की इच्छा पूरी होने की उम्मीद करता हूं। ईद मुबारक।
https://twitter.com/hashtag/EidMubarak?src=hash
हेमा मालिनी : मेरे सभी मित्रों को ईद मुबारक।

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/879034407125893120
स्वरा भास्कर : सभी को ईद मुबारक। प्यार और शांति…मेरे लिए कुछ सेवइयां बचा कर रखना।

https://twitter.com/ReallySwara/status/879188127427903490
फरहान अख्तर : सभी को ईद मुबारक।
https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/878826205197119488
वरुण धवन : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और रोशनी।

https://twitter.com/hashtag/EidMubarak?src=hash
राणा दग्गुबाति : ईद मुबारक।

https://twitter.com/hashtag/EidMubarak?src=hash
हुमा कुरैशी : ईद मुबारक। अल्लाह सभी पर रहमत करें। सभी के लिए प्यार, शांति, सुरक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, बढिय़ा भोजन मिलने और अपने करीबी के हमेशा नजदीक रहने की कामना। आमीन।
https://twitter.com/humasqureshi/status/879185080996044800
शिल्पा शेट्टी: सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और ढेर सारी खुशियां।

https://twitter.com/hashtag/swasthrahomastraho?src=hash
शाहिद कपूर: सभी को ईद मुबारक।

https://twitter.com/shahidkapoor/status/879201641878007808

Home / Entertainment / ईद मुबारक: सिनेजगत ने ईद पर दी शुभकामनाएं, प्यार और अमन की मांगी फिल्मी हस्तियों ने दुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो