scriptएकता कपूर के नए शो ‘चंद्र-नंदिनी’ में दिखेगी नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्तां | Ekta Kapoor's new show Chandra Nandini | Patrika News

एकता कपूर के नए शो ‘चंद्र-नंदिनी’ में दिखेगी नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्तां

Published: Sep 24, 2016 08:40:00 am

Submitted by:

santosh

एकता कपूर अब नया शो ‘चंद्र-नंदिनी’ लेकर आ रही हैं। शो स्टार प्लस पर 10 अक्टूबर से शाम 8.30 बजे प्रसारित होगा।

एकता कपूर अब नया शो ‘चंद्र-नंदिनी’ लेकर आ रही हैं। शो स्टार प्लस पर 10 अक्टूबर से शाम 8.30 बजे प्रसारित होगा। 

चंद्रगुप्त मौर्य भारतीय उप-महाद्वीप को संगठित कर एक राज्य में लाने के लिए मशहूर रहे हैं, लेकिन बहुत-से लोग उनकी कहानी के दूसरे हिस्से से अपरिचित हैं। 
शो के जरिए चंद्रगुप्त और उनकी योद्धा पत्नी राजकुमारी नंदिनी की कहानी के बारे में बताया जाएगा। शो शाही जोड़े की कहानी और चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी के अनछुए पन्नों को पलटेगी, जहां एक-दूसरे से नफरत करने वाले दो लोग एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। 
चाणक्य की वजह से आया आइडिया

एकता ने बताया कि चंद्रगुप्त मौर्य की ताकत और उपलब्धियां इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैं, लेकिन इसके पीछे की ताकत से बहुत कम लोग परिचित होंगे। 
उन्होंने बताया कि इस शो का आइडिया उन्हें चाणक्य की वजह से आया, क्योंकि उनकी नीतियां बहुत अच्छी थी। ऐसे में चाणक्य की नीतियों के बारे में लोगों को बताने के लिए यह शो बनाया गया है।
गहन रिसर्च के बाद बनाई स्टोरी

एकता के अनुसार, इतिहास पर फोकस करते हुए बहुत गहन रिसर्च के बाद स्टोरी बनाई गई है। शो में एक बार फिर रजत टोकस नजर आएंगे। 

इस बारे में एकता का कहना था कि वह अपने काम को लेकर बहुत सेंसटिव हैं इसीलिए उन्हें इस शो में लिया गया। रजत का कहना था, ‘मैं ताकतवर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। 
उसकी और नंदिनी की कहानी टीवी पर अब तक दिखे शो से कतई अलग है। यह नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्तां है।

 ‘मकड़ी’ और ‘इकबाल’ फिल्म में नजर आईं श्वेता बसु प्रसाद राजकुमारी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। 
शो में अर्पित रंका राजा पद्मानंद, पापिया सेनगुप्ता मूरा, मानसी शर्मा रानी अवंतिका और मराठी कलाकार मनोज कोल्हाटकर चाणक्य के किरदार में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो