बिग बाॅस फेम एली अवराम (Elli AvrRam) अपने बोल्ड और हाॅट लुक से अक्सर ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस अपने बेहद सेक्सी अंदाज से इंटरनेट पर आग लगा दी है।
एली ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हर बार वह बिल्कुल डिफरेंट लुक और अंदाज में नजर रही हैं।
बता दें कि एली हाल ही में मुंबई में हुए हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड में पहुंची थीं। उनके रेड कार्पेट लुक को देख हर किसी की सांसे थमी की थमी रह गईं।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने बैकलेस लुक ट्राई किया था। एली के बैकलैस ब्लैक गाउन के पीछे व्हाइट कलर का ओवरसाइज रिवन लगा हुआ था जो कि उनके इस लुक को अलग ही टच दे रहा था।
अपने इस आउटफिट में एली काफी हाॅट और सेक्सी दिखाई दे रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।
बता दें कि एली अवराम स्वीडिश ग्रीक एक्ट्रेस हैं। जो मुंबई में आकर सेटल हुईं। उन्होंने रियालिटी शो से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। साथ ही उन्होंने कई गानों पर आइटम नंबर भी किया है।
एली को उनकी फिल्म मिकी वायरस के लिए जाना जाता है। इस फिल्म ने शानदार बिजनेस किया था और वह पहली बार बॉलीवुड फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं।
एली अवराम टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बाॅस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में एक्ट्रेस सलमान खान की चहेती के तौर पर भी मशहूर हुई थीं।
Jyoti Singh