script77 साल की उम्र में मशहूर लेखक विंस्टन ग्रूम ने दुनिया को कहा अलविदा, अल्बामा की गवर्नर ने ट्वीट कर दी जानकारी | Famous Writer Winston Groom died at age 77 | Patrika News
हॉलीवुड

77 साल की उम्र में मशहूर लेखक विंस्टन ग्रूम ने दुनिया को कहा अलविदा, अल्बामा की गवर्नर ने ट्वीट कर दी जानकारी

मशहूर लेखक विंस्टन ग्रूम का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। विंस्टन ने को लिखने का काफी शौक था। उन्होंने अपने जीवन में 16 किताबें लिखी हैं। जिसमें से सबसे प्रचलित किताब फॉरेस्ट गंप है।

Sep 18, 2020 / 01:19 pm

Shweta Dhobhal

 Famous writer Winston Groom died at age 77

Famous writer Winston Groom died at age 77

नई दिल्ली। साल 2020 सभी की जिंदगियों में बुरी यादों के साथ जुड़ चुका है। महामारी कोरोनावायरस ने पहले ही कई लोगों की जान ले ली है। वहीं यह साल सिनेमा जगत पर काफी भारी साबित हुआ। एक के बाद एक कई चमकते सितारों दुनिया को अलविद को कह दिया। इस बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। अमेरिका के मशहूर ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया।

 Famous writer Winston Groom died at age 77

कुछ समय पहले ही अल्बामा की गवर्नर काय इवे ने सोशल मीडिया पर विंस्टन ग्रूम के देहांत की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए विंस्टन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ट्वीट करते हुए गवर्नर लिखते हैं कि उन्हें इस बात की काफी हैरानी है कि उन्होंने शानदार लेखन को खो दिया है। वह एक शानदार लेखक और पत्रकार थे। उनके परिवार और करीबियों के लिए संवेदनाएं।’

आपको बता दें विंस्टन की मशहूर कहानी ‘फॉरेस्ट गंप’ पर ही 1994 में हॉलीवुड फिल्म बनाई गई थी। जिसमें सुपरस्टार टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इस फिल्म को एक नहीं बल्कि छह ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। 1965 में अलबामा विश्वविद्यालय से विंस्टन ने ग्रेजुएशन की थी। वह सेना के चौछे इनफैंट्री डिवीजन का हिस्सा भी थे। उन्होंने अपने जीवन में 16 किताबें लिखी। जिनमें से कन्वर्सेशन विथ दी एनमी काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

Home / Entertainment / Hollywood News / 77 साल की उम्र में मशहूर लेखक विंस्टन ग्रूम ने दुनिया को कहा अलविदा, अल्बामा की गवर्नर ने ट्वीट कर दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो