script

फवाद खान की फिल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट भारत में तहलका मचाने को तैयार, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

locationमुंबईPublished: Dec 23, 2022 02:30:30 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

The Legend Of Maula Jatt Release Date India : पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ (The Legend Of Maula Jatt) को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने भारत में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जानिए किस दिन ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी।

the_legend_of_maula_jatt.jpg

The Legend Of Maula Jatt Release Date India

Fawad Khan Film : पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ (The Legend Of Maula Jatt) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म जब से रिलीज हुई है, उसके बाद से ही उसने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं फिल्म ने विदेशों में भी तगड़ी कमाई की है। साथ ही फिल्म को दर्शकों का भी काफी प्यार मिला है। इस बीच मेकर्स ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि फवाद खान की ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में (The Legend Of Maula Jatt Release Date India) कब रिलीज होगी।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1606212083707572224?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ का भारत में रिलीज के लिए पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। खासकर लीड एक्टर्स के फैंस को। इस बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
यह भी पढ़े – आधी रात में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग पार्टी करने पहुंची दिशा पटानी, जालीदार ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान (Fawad Khan) की ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत के सिनेमाघरों में (The Legend Of Maula Jatt Release Date India) 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी। हालांकि पहले बताया गया था कि 23 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर प्लान चेंज कर दिया गया है। जाहिर है कि ये फिल्म पाकिस्तान और दुनिया के दूसरी जगहों पर 13 अक्टूबर, 2022 को रिलीज हुई थी। जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। ऐसे में इंडिया में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1606212514710167552?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ (The Legend Of Maula Jatt) साल 1979 में रिलीज हुई कल्ट पाकिस्तानी फिल्म ‘मौला जट्ट’ का रीमेक है। इसकी कहानी मौला जट्ट नाम के किरदार के ईर्द गिर्द घूमती है, जो अपने दुश्मन नूरी नट्ट को हराता है। इसमें फवाद खान (Fawad Khan) ने लीड भूमिका निभाई है। इसके अलावा हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक और माहिरा खान जैसे सितारों ने काम किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो