scriptपाकीजा में काम करने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर की दर्दनाक कहानी,अस्पताल में भर्ती करा बेटा हुआ फरार,पैसों के लिए करता था ‘मां’ पर जुल्म | Film Pakeezah Actress Geeta kapoor admit in Hospital, son Raja kapoor abandons her in Hospital | Patrika News
मनोरंजन

पाकीजा में काम करने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर की दर्दनाक कहानी,अस्पताल में भर्ती करा बेटा हुआ फरार,पैसों के लिए करता था ‘मां’ पर जुल्म

फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम रह चुकी गीता कपूर इन दिनों बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। वहीं गीता कपूर का बेटा राजा कपूर अपनी 58 साल की मां को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया। 21 अप्रैल को मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद गीता के बेटे राजा वापिस नहीं आए।

May 29, 2017 / 10:47 am

guest user

पाकीजा और रजिया सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी बीते जमाने की अदाकारा गीता कपूर की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। हिंदी फिल्म एक्ट्रेस गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम रह चुकी गीता कपूर इन दिनों बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। वहीं गीता कपूर का बेटा राजा कपूर अपनी 58 साल की मां को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया। गीता की पिछले महिने तबियत खराब हो गई थी। गीता के बेटे राजा ने एक निजी हॉस्पिटल से एंबुलेंस बुला कर मां को 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया था। 
21 अप्रैल को मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद गीता के बेटे राजा वापिस नहीं आए। उन्होंने अस्पताल का बिल भी अदा नहीं किया था। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि जिस घर में राजा कपूर रहते थे वो उस घर को छोड़कर भी जा चुके है। अब यह मां अपने बेटे का इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि रक्तचाप की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब उनके बेटे को फीस भरने के लिए कहा गया तो वह एटीएम से पैसे निकालने गए और फिर वापस ही नहीं आए। गीता कपूर की नाजुक हालत को देखते हुए एसआरवी अस्पताल के डॉक्टर्स ने इलाज जारी रखा। 
अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे को संपर्क करने की कई कोशिशें की लेकिन वे नाकाम रहे। खबरों के मुताबिक गीता कपूर को अस्पताल में भर्ती हुए एक महिने से ज्यादा समय हो चुका है औऱ उनके हॉस्पिटल का बिल डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा हो गया है। गीता को अस्पताल से भी किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा था। यह जानकारी जब फ़िल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी को हुई तो वे दोनों उनकी मदद के लिए आगे आए। 
तो वहीं गीता कपूर का इस पूरे मामले में कहना है कि वह अपने बेटे को अय्याशी के लिए पैसे नहीं देती थी इसलिए वह अक्सर उन्हें पीटा करता था। गीता ने इस बात के साथ कई चौंका देने वाले खुलासे किए है। गीता ने बताया कि उनका बेटा उन्हें 4 दिन में एक बार ही खाना दिया करता था। कई बार तो वह कई दिनों के लिए उन्हें कमरे में बंद कर देता था। मैं किसी वृद्धाश्रम में जाने को राजी नहीं थी। इसीलिए उसने यह सारी साजिश रची। आपको बता दें कि गीता कपूर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम रह चुकी है। गीता की चर्चित फिल्मों में पाकीजा औऱ रजिया सुल्तान रही है। 

Home / Entertainment / पाकीजा में काम करने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर की दर्दनाक कहानी,अस्पताल में भर्ती करा बेटा हुआ फरार,पैसों के लिए करता था ‘मां’ पर जुल्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो