Happy Birthday : बड़ी बहन सोनम कपूर के बेहद लाडले हैं Harshvardhan Kapoor, देखें भाई-बहन की बॉन्डिंग
मुंबईPublished: Nov 08, 2022 03:30:26 pm
Harshvardhan Kapoor Birthday : हर्षवर्धन कपूर ने बतौर अस्टिटेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर एक्टर 'मिर्जिया' थी। जल्द ही वे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दिखेंगे।


बड़ी बहन सोनम कपूर के बेहद लाडले हैं Harshvardhan Kapoor
Harshvardhan Kapoor Birthday : बॉलीवुड के फेमस स्टार किड और एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) कल अपना अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुबंई में हुआ था। हर्षवर्धन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर के बेटे हैं। जबकि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) उनकी बहनें हैं। हर्षवर्धन अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बेहद ही लाडले हैं। अक्सर ही दोनों भाई-बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जिसमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हर्षवर्धन के जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं, उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...