scriptप्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता था यह डांसर, वीडियो में बताई वजह, सोचने पर कर देगी मजबूर! | I wanted to slay Priyanka chopra says backup dancer | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता था यह डांसर, वीडियो में बताई वजह, सोचने पर कर देगी मजबूर!

locationमुंबईPublished: Mar 28, 2019 01:50:14 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

डांसर ने प्रियंका से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह अभिनेत्री को जान से मारना चाहता था।

Priyanka chopra

Priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। वह एक वीडियो की वजह से चर्चा में आई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक डांसर ने प्रियंका से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह अभिनेत्री को जान से मारना चाहता था। उसने ऐसा करने की वजह भी बताई।

 

प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता था यह डांसर, वजह आपको भी सोचने पर कर देगी मजबूर!
वीडियो शो एमटीवी रोडीज का है। इसमें नेहा धूपिया एक कंटेस्टेंट से पूछ रही है कि वह क्यों प्रियंका चोपड़ा को मारना चाहते थे। सारंग नाम के इस कंटेस्टेंट ने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ ग्रुप परफॉर्मेंस दे चुका है।

सारंग ने नेहा को बताया कि कैसे प्रियंका के कारण उन्हें घंटों तक भूखा रहना पड़ा। उसने बताया कि एक बार उन्हें प्रियंका के साथ परफॉर्म करना था। वह आईं और सभी ने डांस प्रैक्टिस की। सारंग ने बताया कि इससे पहले हम घंटों तक डांस की प्रैक्टिस कर चुके थे। लेकिन प्रियंका ने ऐन मौके पर डांस मूव्य बदल दिए। उसने बताया कि हम कई घंटों से भूखे थे और प्रियंका की वजह से कई घंटे और भूखा रहना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो