मनोरंजन

IIFA 2017:वरुण धवन ने करण जौहर से की ‘बाहुबली:3’ में रोल देने की विनती,करण जौहर ने अपने ‘स्टूडेंट’ को दिया ये जबाव

वरुण धवन ने IIFA 2017 में अपना शानदार डेब्यू किया और दर्शकों का खुब मनोरंजन भी किया। वरुण ने अपने पिता डेविड धवन को अपने डांस के जरिए ट्रिब्यूट दिया साथ ही फिल्म ‘ढिशूम’ में कॉमिक रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

Jul 17, 2017 / 11:48 am

भूप सिंह

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार्स में से एक, जिनकी एनर्जी ना कभी खत्म होती है ना ही कम..जी हां, हम बाच कर रहे है बॉलीवुड एक्टर और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन की। वरुण धवन ने IIFA 2017 में अपना शानदार डेब्यू किया और दर्शकों का खुब मनोरंजन भी किया। आईफा रॉक्स में वरुण के लिए फैंस का क्रेज देखने लायक था। IIFA अवॉर्ड्स बॉलीवुड के उन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है, जिनका इंतजार बॉलीवुड के साथ-साथ दर्शक भी बेसब्री से करते है।

 

 

 

IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन हर साल अलग-अलग देशों में किया जाता है, इस बार आईफा का आयोजन न्यूयॉर्क में किया गया। बॉलीवुड के कई सितारों ने यहां शिरकत की और इस शाम को और भी रंगीन बना दिया। स्टार्स हमेशा की तरह आईफा के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आए और यह उत्साह आईफा के स्टेज पर नजर भी आया। सितारों से सजी इस शाम में बॉलीवुड स्टार्स एक से बढ़ कर एक डिज़ाइनर कपड़ों में पहुंचे और रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए।

 

 

https://twitter.com/Varun_dvn

 

 

https://twitter.com/Varun_dvn

 

 

वरुण धवन ने इसी साल अपना आईफा में डेब्यू कहिया है और यह आईफा अवॉर्ड उनके लिए बेहद खास भी रहा। इस समारोह में वरुण ने अपने पिता डेविड धवन को अपने डांस के जरिए ट्रिब्यूट दिया, साथ ही एक अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वरुण धवन को फिल्म ‘ढिशूम’ में कॉमिक रोल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। वरुण के लिए ये अवार्ड बेहद ख़ास था, अवॉर्ड लेते हुए वह स्टेज पर थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने भाई रोहित धवन को समर्पित किया।

 

 

https://twitter.com/Varun_dvn

 

 

वरुण जितने इमोशनल नजर आए उतने ही मज़ाकिया भी दिखे। वरुण ने ट्रोफी लेने के बाद स्टेज पर कहा,’मैंने हमेशा चॉकलेट बॉय और कॉमिडी रोल्स किए हैं। अब मैं कुछ सीरियस करना चाहता हूं यार। वरुण ने यहां करण जौहर से ‘बाहुबली-3’ में काम करने की इच्छा जाहिर की लेकिन करण जौहर ने अपने स्टूडेंट को ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। वरुण ने करण से कहा, ‘अगर बाहुबली 3 बनी तो क्या उसमें मुझे रोल मिलेगा।?’ लोग करण के जवाब का इंतज़ार करते रहे लेकिन उन्होंने ‘ना’ कह डाला। जब वरुण धवन ने रोल नहीं देने का कारण पूछा तो करन ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

 

 

https://twitter.com/Varun_dvn

 

 

करण जौहर का जवाब सुनकर वरुण और ऑडियंस दोनों ही चौंक गए। आपको बता दें कि वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करण कई मौको पर ये भी कह चुके हैं कि वरुण उनके लिए बेटे जैसे हैं। करण के इस जवाब को सुनकर ऐसा लगता है जैसे करण जौहर बाहुबली की हिट जोड़ी प्रभास और राणा दग्गुबाती की हिट जोड़ी को रिप्लेस करना नहीं चाहते हैं।

Home / Entertainment / IIFA 2017:वरुण धवन ने करण जौहर से की ‘बाहुबली:3’ में रोल देने की विनती,करण जौहर ने अपने ‘स्टूडेंट’ को दिया ये जबाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.