मनोरंजन

इलियाना ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा, बोलीं-मैं भी हुई हूं छेड़छाड़ का शिकार

इलियाना ने इस आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है। इस लड़की के लिए मुझे गर्व हो रहा है, जिसने ऐसे शख्स को बेनकाब किया है। मैं भी इव टीजिंग का शिकार हो चुकी हूं।

ललितपुरFeb 03, 2017 / 09:51 am

Abhishek Pareek

इलियाना डिक्रूज इन दिनों फिल्म ‘मुबारकां की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही इलियाना ने सोशल मीडिया पर एक गर्ल को सपोर्ट किया है। उन्होंने एक आर्टिकल का लिंक शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘मैं अपने एक्स के भद्दे मैसेज और वॉइस नोट्स सभी के सामने उजागर कर रही हूं, क्योंकि उसने मेरे लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं छोड़ा है।
इलियाना को इस लड़की का यह अंदाज खासा पसंद आया है। इलियाना ने इस आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह बेहद शर्मनाक है। इस लड़की के लिए मुझे गर्व हो रहा है, जिसने ऐसे शख्स को बेनकाब किया है। आप कोई भी महिला हो, पर मेरे मन में आपके लिए सम्मान है। मैं भी इव टीजिंग का शिकार हो चुकी हूं। मैंने भी शोषण का सामना किया है। खुशकिस्मत हूं कि ऐसे पैरेंट्स मिले, जिन्होंने मुझे हमेशा ताकत दी।




हम आपको बता दें कि इस साल इलियाना दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें से एक अजय देवगन आैर इमरान हाशमी स्टारर ‘बादशाहो’ है तो दूसरी फिल्म अनिल कपूर आैर अर्जुन कपूर अभिनीत ‘मुबारकां’ है। 

Home / Entertainment / इलियाना ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा, बोलीं-मैं भी हुई हूं छेड़छाड़ का शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.