मनोरंजन

काम के साथ मस्ती करते हुए काजोल की VIP सेल्फी, देखिए!

फ़िल्म VIP 2 में काजोल साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ दिखाई देंगी। इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रही है रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य!

Jan 21, 2017 / 01:04 pm

guest user

करण जौहर के साथ काजोल के झगड़े ने पिछले कुछ दिनों से उन्हें चर्चाओं में रखा हुआ था मगर, जहां करण इस बारे में खुल कर बात कर रहे थे वहीं काजोल ने इस पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपने तमिल इंडस्ट्री में कमबैक की तैयारी में लगी हुई है। पूरे 20 साल बाद काजोल ने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख़ किया है। फ़िल्म VIP 2 में काजोल साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ दिखाई देंगी। इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रही है रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य!
एक महीने पहले काजोल ने इस फ़िल्म की घोषणा की थी और इसके बाद इस फ़िल्म से जुडी कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थी। और कुछ समय पहले ही काजोल ने इस फ़िल्म के सेट्स से एक VIP सेल्फी अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर की है जहां उनके साथ धनुष और सौंदर्य भी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है,”All work and maybe a little play.”
 सही बात है, काम के साथ मस्ती तो बनती है! फ़िल्म की बात की जाए तो यह साल 2014 में बनी फिल्म VIP की सिक्वल है! फ़िल्म की रिलीज़ डेट अब तक तय नहीं हुई है मगर, यह फ़िल्म इसी साल रिलीज़ होगी! 

Home / Entertainment / काम के साथ मस्ती करते हुए काजोल की VIP सेल्फी, देखिए!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.