scriptतो क्या अब भी कपिल शर्मा कर रहे है शो में सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार! | Kapil sharma's reply to his fans on Sunil Grover back on Show | Patrika News

तो क्या अब भी कपिल शर्मा कर रहे है शो में सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार!

Published: Jun 06, 2017 12:25:00 pm

Submitted by:

guest user

हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस से बात की। इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि वे सुनील ग्रोवर को शो में कब वापस ला रहे है। इसके जवाब में कपिल ने लिखा, “जब भी उनका दिल करे..मैं तो उन्हें कई बार वापस आने के लिए कह चुका हूं।”

लगता है कॉमेडियन कपिल शर्मा अब भी शो में सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे है या फिर वह शो में सुनील ग्रोवर को इतना मिस कर रहे है कि वह यह इंतजार बरकारार रखना चाहते है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की कॉन्ट्रोवर्सी में हर रोज एक नया मामला सामने आता रहता है। 
हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस से बात की। इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि वे सुनील ग्रोवर को शो में कब वापस ला रहे है। इसके जवाब में कपिल ने लिखा, “जब भी उनका दिल करे..मैं तो उन्हें कई बार वापस आने के लिए कह चुका हूं।” 
https://twitter.com/hashtag/INDvPAK?src=hash
कपिल के इस जवाब के बाद तो यहीं लगता है कि कपिल शर्मा आज भी सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे है। हालांकि कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो को बरकरार रखने की कोशिश की है लेकिन फैंस उनके रिंकू भाभी और डॉ.मशहूर गुलाटी के अपने पसंदीदा किरदारों को लेकर सुनील ग्रोवर को आज भी याद करते है।
https://twitter.com/WhoSunilGrover

ट्रेंडिंग वीडियो