scriptबिपाशा ने दी करण को खुशखबरी, घर आने वाला है नन्हा मेहमान | Karan Singh Grover s wife Bipasha Basu pregnant | Patrika News

बिपाशा ने दी करण को खुशखबरी, घर आने वाला है नन्हा मेहमान

locationचंदौलीPublished: Nov 08, 2016 07:34:00 am

Submitted by:

दोनों 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा से पहले दो शादियां हो चुकी थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। खबरों के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गए थे। 
यहां तक कि पिछले महीने बिपाशा कई बार डॉक्टर के पास जाती हुई दिखाई दी हैं। करण-बिपाशा से इस बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं किया। हालांकि कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं। 
कहा जा रहा था कि बिपाशा करण के फ्रेंड्स सर्कल से खुश नहीं हैं, लेकिन अब लगता है दोनों के घर में खुशियां आने वाली हैं। दोनों ने एक साल तक डेट करने के बाद इस साल अप्रेल में शादी की थी। 
दोनों 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा से पहले दो शादियां हो चुकी थीं। 
2008 में करण ने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन शादी के 10 महीने बाद दोनों अलग हो गए। 2012 में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन यह शादी भी नहीं चल पाई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। 



ट्रेंडिंग वीडियो